Gohana

गोहाना के वार्ड-18 से राम सिंह ने पार्षद के लिए दाखिल किया नामांकन

-04 जून तक उम्मीदवार दाखिल कर सकते हैं अपना नामांकन पत्र
-19 जून को होगा मतदान, 22 जून को घोषित होगा चुनाव परिणाम
हउ, गोहाना:

एसडीएम एवं नगर परिषद गोहाना चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि गोहाना नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मंगलवार को गोहाना के वार्ड -18 के रहने वाले राम सिंह ने पार्षद उम्मीदवार के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि गोहाना नगर परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार 4 जून तक केवल 2 जून (अवकाश होने के कारण) को छोडकऱ प्रात: 11 बजे से सायं 3 बजे तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 6 जून को प्रात: 11:30 बजे के बाद व उम्मीदवारों द्वारा 7 जून को प्रात: 11 बजे से सांय 03 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। उसी दिन उम्मीदवारों को सायं 03 बजे के बाद चुनाव चिन्ह अलॉट किये जाएंगे। इसके अलावा 07 जून को ही चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवरों की सूची तथा मतदान केन्द्रों की सूची चिपकाई जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिए 19 जून को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। यदि आवश्यक हुआ तो पुन: मतदान 21 जून को करवाया जा सकता है। इसके बाद 22 जून को सुबह 08 बजे से वोटो की गिनती शुरू होगी व उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Related posts

एडब्ल्यूएल ने राजकीय कन्या हाई स्कूल को समर्पित किया टीनशेड

Haryana Utsav

गोहाना की जर्जर सडक़ों की DPR तैयार करें अधिकारी: कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

Haryana Utsav

वन विभाग से श्रमिक टेकराम और तहसील कार्यालय से चपरासी धर्मो सेवानिवृत

Haryana Utsav
error: Content is protected !!