Chandigarh

डीआईजी ओपी नरवाल बने रोलर स्केट बास्केटबाल महासंघ के मुख्य संरक्षक

फोटो-2- डीआईजी ओपी नरवाल को नियुक्ति पत्र भेंट करते हुए महासंघ के बाएं से दूसरे महासचिव उमेश कुमार।

-महासंघ ने डीआईजी ओपी नरवाल को भेंट किया नियुक्ति पत्र

 हरियाणा उत्सव, डेस्क

रोलर स्केट बास्केटबाल महासंघ द्वारा डीआईजी ओपी नरवाल को महासंघ का मुख्य संरक्षक नियुक्त किया है। महासंघ के महासचिव उमेश कुमार और महासंघ के सदस्य सतीश कुमार ने पुलिस मुख्यालय पंचकुला में पहुंच कर उन्हें नियुक्ती पत्र भेंट किया। उमेश कुमार ने बताया कि महासंघ की चौथी राष्ट्रीय स्तर की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में डीआइजी ओपी नरवाल को महासंघ का मुख्य संरक्षक बनाने पर सहमति बनी थी।

महासंघ द्वारा डीआइजी ओपी नरवाल के पास प्रस्ताव भेजा था। उन्होंने महासंघ का मुख्य संरक्षक बनने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया था। उमेश कुमार और सतीश कुमार ने पुलिस मुख्यालय में पहुंच कर उन्हें नियुक्ति पत्र भेंट किया।  उन्होंने कहा कि डीआइजी ओपी नरवाल 1990 में कबड्डी खिलाड़ी के एशिएन में स्वर्ण पदक विजेता हैं। रोलर स्केट बास्केटबाल के सभी खिलाड़ी डीआईजी ओपी नरवाल से प्रेरित होंगे और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Related posts

बरोदा उपचुनाव- मलिक गोत्र से कौन हो सकता है भाजपा प्रत्याशी

Haryana Utsav

हरियाणा में ऑक्सीजन व दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Haryana Utsav

बैंक जाने से पहले यह खबर जरूर देखें- कहीं छुट्टी तो नही

Haryana Utsav
error: Content is protected !!