Gohana

जय बालाजी स्पोर्ट्स अकादमी के दो बाक्सरों ने जीते पदक

फोटो-3- पदक विजेता बॉक्सरों को सम्मानित करते हुए दाएं से कोच नवीन हुड्डा।

-खेलो हरियाणा बाक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता सम्मानित

हरियाणा उत्सव, गोहाना

हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित खेलो हरियाणा बाक्सिंग प्रतियोगिता में जींद रोड स्थित जय बालाजी स्पोर्ट्स अकादमी के दो बाक्सरों ने पदक जीते हैं। अकादमी पहुंचने पर दोनों बाक्सरों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता अकादमी के मुख्य कोच नवीन हुड्डा ने की। संयोजन अकादमी संचालक जितेंद्र हुड्डा का रहा।

कोच नवीन हुड्डा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा करनाल में 27 से 29 अगस्त तक खेलो हरियाणा बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें अकादमी के सौरभ ने 50 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक और आलोक मारे ने 48 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता है।

आलोक मोर ने तीन हजार और सौरभ ने पांच हजार रुपये का नकद इनाम प्राप्त किया। अकादमी संचालक जितेंद्र हुड्डा ने सभी सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। अकादमी के प्रधान अनिल मोर, बलराम, सोमवीर, विकास कुमार, मनजीत सहरावत, प्रदीप मोर, बृजेश सहरावत, अमित संसनवाल, संदीप रोहिल्ला आदि विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए पहुंचे।

Related posts

गोहाना में धूमधाम से बनाया 75वां गणतंत्र दिवस

Haryana Utsav

किसने कहा, तेजी से हो रहे हलके में विकास कार्य

Haryana Utsav

गोहाना पंचायत समिति के 24 में से 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

Haryana Utsav
error: Content is protected !!