GohanaHaryana

रक्तदान व पौधारोपण कर मनाया इनसो ने स्थापना दिवस

रक्तदान व पौधारोपण कर मनाया इनसो ने स्थापना दिवस

-रक्तदान खुद भी करें, दूसरों को भी प्रेरित करें- दिग्विजय चौटाला

हरियाणा उत्सव, गोहाना:

जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो के स्थापाना दिवस पर रक्तदान शिविर व पौधारोपण किया। जिसमें सेक्टर साथ स्थित भगवान परशुराम आश्रम में जजपा व इनसो द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे। उन्होंने आश्रम में त्रिवेणी रोप कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने व सभी कार्यकार्ताओं ने रक्तदान किया। शिविर में 205 ने रक्तदान किया।

चौटाला ने कहा कि आपके एक रक्त की बूंद किसी बेकसूर की जान बचा सकती है। रक्तदान महादान है, प्रदेश में जजपा ने इनसो के 18 वें स्थापना दिवस के अवसर पर 5 हजार यूनिट रक्त व 10 हजार पौधे लगाने का काम किया है। वहीं राजकीय कन्या कॉलेज गोहाना में गोहाना हलका के युवा अध्यक्ष प्रदीप बड़वासनी के नेतृत्व में पौधारोपण किया। उन्होंने भी 10 छांयादार पौधे रोपे। रक्तदान शिविर में जजपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़, पदम दहिया, राजकुमार रिढाऊ, सुमित राणा, तेलूराम,भूपेंद्र मलिक, सुरेंद्र रूखी, रामचंद्र देशवाल, राकेश चहल, कुलदीप मलिक, नरेंद्र गहलावत, बबिता दहिया, प्रदीप बड़वासनी, अमित मोर,डॉ. राममेहर राठी, सोनू बांगड़, अशोकमोर, नलिन हुड्डा, रामप्रसाद,हवा सिंह, जुगतिराम, विशाल मलिक, नवीन, प्रिंस,मोहित, अभिषेक, रोबिन, रितेश, मा. सोमबीर आहुलाना, संदीप कासंड़ी, प्रदीप पांचाल, अमरजीत जुंआ, सतीश दुभेटा, रविंद्र दुभेटा, विकास गुहणा, सचिन मलिक, संदीप अत्री, हरविंद्र मोहाना आदि मौजूद रहे।

Related posts

– गोहाना के तहसीलदार रोशन लाल व हरियाणा रोडवेज और नागरिक अस्पताल के कर्मचारी सेवानिवृत

Haryana Utsav

अभय चौटाला ने कहा- विधायकों और सांसदों को भी वापस बुलाने का कानून बनाए गठबंधन सरकार

Haryana Utsav

गर्मी आते ही बढ़ा मिट्टी के मटकों का क्रेज

Haryana Utsav
error: Content is protected !!