DelhiGohana

लाकडाउन अवधि तक गरीब लोगों की आर्थिक मदद करे सरकार-डा. सीडी शर्मा

फोटो-डा. सीडी शर्मा

गरीब लोग दैनिक मजदूरी करते तो उनका चूल्हा चलता है

हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत:

जन चेतना मंच के संस्थापक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी डा. सीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार लाकडाउन लगाने से पूर्व रोज कमा कर खाने वाले लोग (गरीब लोगों) के लिए जीवन यापन करने का प्रबंध करना चाहिए। लाकडाउन में सबसे ज्यादा परेशानी गरीब लोगों को झेलनी पड़ती हैं।

डा. शर्मा ने कहा कि श्रमिक, रिक्शा-रेहड़ी लगाने वाले, फड़ी लगाने वाले और अन्य गरीब लोग दैनिक मजदूरी करते तो उनका चूल्हा चलता हैं। लाकडाउन के दौरान उन्हें काम नही मिलता। जिसके चलते उन्हें दैनिक मजदूरी नहीं मिलती। उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। लाकडाउन के दौरान एक समय के भोजन का प्रबंध तक नहीं हो पाता। उन्होंने सरकार से लाकडाउन की अवधि के समय गरीब लोगों को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।  लाकडाउन लगाने से पहले गरीब लोगों के जीवन यापन करने का प्रबंध करना चाहिए।

Related posts

आहुलाना चीनी मिल ने बनाया रिकॉर्ड

Haryana Utsav

राजकीय स्कूल की इंचार्ज ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को दिए एंड्रायड फोन

Haryana Utsav

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भगवान वाल्मीकि के दर्शन किए

Haryana Utsav
error: Content is protected !!