Sonipat

वैश्य समाज की रैली महाकुंभ में बदलेगी-राजीव जैन

वैश्य महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि जो समाज संगठित नहीं है उसका कोई बल नहीं है और जिसका कोई बल नहीं है, उनकी समस्या का कोई हल नहीं है। यह रैली 12 वर्षों बाद हो रही है। इस रैली को महाकुम्भ में परिवर्तित कर दो। पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि जिस समाज की बेटियाँ और युवा कमान संभल लेती है वह समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ता रहता है। इससे पूर्व राजीव जैन ने गोहाना बैठक कर वैश्य मोटर साइकिल चेतना यात्रा का स्वागत की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में वैश्य मोटर साइकिल चेतना यात्रा के स्वागत के लिए शहर में होर्डिंग, स्वागत द्वार लगाने तथा जगह जगह पुष्प वर्षा करने बारे सुझाव दिए गए। महाराजा अग्रसेन चौक मुरथल रोड पर माल्यार्पण करके यात्रा का स्वागत किया जायेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष नवीन मंगला, निगम पार्षद अतुल जैन, जिलाध्यक्ष संजय सिंगला, प्रदीप बंसल, पवन गुप्ता, अनिल गुप्ता, सीमा गोयल, श्वेता गर्ग, बबिता जिंदल, राजीव अग्रवाल, सुरेश जैन अधिवक्ता, सुरेश गुप्ता, अशोक गर्ग, राजेंद्र गोयल, अनिल जैन, महेंद्र जैन, राजेश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, अजय गोयल, राम नारायण गोयल, राकेश गोयल, बाबू राम गुप्ता, नरेश जैन, नितिन जैन, जितेंद्र गुप्ता, प्रवीण गोयल, मनीष गुप्ता पहलवान, रोशन सिंगला आदि सैंकड़ो वैश्य बंधु उपस्थित रहे।

Related posts

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ़ डिज़ाइन ने किया चौथे ग्रेजुएशन शो का आयोजन

Haryana Utsav

हाईवोल्ट ड्रामा के बाद प्राचार्य सीमा की छुट्टी और सुमन को मिला चार्ज

Haryana Utsav

 मत्स्य पालक किसानों के बनाए जाएंगे किसान क्रेडिट कार्ड

Haryana Utsav
error: Content is protected !!