Delhi

शादी के मंडप में बिना चश्मा लगाए हिंदी का अखबार नहीं पढ़ पाया दूल्हा, दूल्हन ने लौटा दी बारात

शादी के मंडप में बिना चश्मा लगाए हिंदी का अखबार नहीं पढ़ पाया दूल्हा, दूल्हन ने लौटा दी बारात

– हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत

नई दिल्ली: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और इस सीजन में लगातार चौकाने वाले मामले आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से आया है। यहां एक दूल्हन ने शादी के मंडप में दूल्हे से बिना चश्मा लगाए हिंदी का अखबार पढ़ने को कहा। जब दूल्हा ऐसा नहीं कर पाया तो लड़की ने शादी कैंसिल कर दी। हालांकि, यह दूल्हा पढ़ा-लिखा है और उसे हिंदी पढ़नी आती है, लेकिन कमजोर नजर के कारण वह बिना चश्मा पहने अखबार नहीं पढ़ पाया। इसके बाद दूल्हन ने उसके साथ शादी करने मना कर दिया। लड़की ने शादी तोड़ने के साथ ही दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया है।

मामला औरैया के जमालीपुर गांव का है। यहां अर्जुन सिंह नाम के एक सख्श ने अपनी बेटी अर्चना की शादी शिवम नाम के एक लड़के के साथ तय की थी। उन्होंने देखा कि शिवम एक पढ़ा-लिखा लड़का है और उन्होंने 20 जून के दिन शादी करने का फैसला किया। शादी के दिन लड़की के परिवार वालों ने दूल्हे को एक मोटरसाइकल दी और साथ में कुछ पैसा भी दिया।

– काला चश्मा देखकर हुआ संदेह

लड़के को मोटसाइकल और पैसे देने के साथ ही लड़की के घरवालों ने बारातियों का जमकर स्वागत किया। दूल्हा एक शानदार सोफे पर बैठा हुआ था और शादी की रस्में चल रहीं थी। इस दौरान लड़की के पक्ष के कुछ लोगों ने देखा कि दूल्हा रात में भी काला पहने हुए है। उन्हें संदेह हुआ तो लड़की ने दूल्हे को अखबार थमा दिया और बिना चश्मा लगाए पढ़ने को कहा। दूल्हे की नजरें कमजोर थी और वह अखबार नहीं पढ़ पाया। इसके बाद लड़की ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया।

– लड़की के पिता के साथ हुआ धोखा

लड़की के पिता ने बताया कि उन्होंने शादी से पहले भी लड़के को काले चश्मे में देखा था, लेकिन उन्हें लगा कि यह चश्मा फैशन में लगाया गया है। इसलिए उन्होंने चश्मे पर सवाल नहीं उठाए। हालांकि, शादी वाले दिन पूरी सच्चाई बाहर आ गई। इसके बाद उन्होंने इस लड़के के साथ अपनी बेटी की शादी करने से मना कर दिया।

– इस साल शादी के सीजन में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जब लड़की ने मंडप में आकर शादी करने से मना कर दिया हो। दरअसल, कोरोना की वजह से लोग घर से बाहर कम निकल रहे हैं। इसी बात का फायदा उठाकर कई लोग धोखे से शादी करना चाहते हैं। इस वजह से शादी से पहले लड़कियों को समय नहीं मिल पाता कि वो लड़के को परख सकें। लेकिन शादी की रस्मों के दौरान अक्सर सच्चाई सामने आ जाती है। इससे पहले एक लड़की ने शादी के मंडप में अपने दूल्हे से 2 पहाड़ा पूंछ लिया था। दूल्हा वो भी नहीं सुना पाया और शादी टूट गई। वहीं एक और मामले में लड़का उर्दू के शब्द नहीं बोल पाया तो लड़की ने शादी तोड़ दी थी। तीसरी घटना में एक दूल्हा और बाराती नशे की हालत में बारात लेकर पहुंचे तो दूल्हन ने शादी करने से मना कर दिया था।

Source- www.naidunia.com

Related posts

वायरल न्यूज-शख्स ने किया दावा, एलियंस करने वाले है पृथ्वी पर हमला

Haryana Utsav

जानकारी: क्या नोमिनी ही होता है उत्तराधिकारी? जानिए क्या कहता है नियम

Haryana Utsav

कोरोना का पता लगाने के लिए CT-Scan करवाना कितना खतरनाक?

Haryana Utsav
error: Content is protected !!