Gohana

संजीत शर्मा स्वच्छता अभियान के मुंडलाना मंडल के अध्यक्ष नियुक्त

संजीत शर्मा स्वच्छता अभियान के मुंडलाना मंडल के अध्यक्ष नियुक्त
हरियाणा उत्सव;गोहाना
जींद रोड स्थित भाजपा जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा के कार्यालय पर स्वच्छता अभियान मोर्चा की बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता अभियान के जिला संयोजक सुमित कक्कड ने की।  गोहाना मंडल के अध्यक्ष अरुण बडौक व सदस्यता अभियान के जिला संयोजक जयदेव देशवाल ने मुख्य रूप से शिरकत की। बैठक के दौरान संजीत शर्मा को मुंडलाना मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा ने नवनियुक्त पदाधिकारी संजीत शर्मा को बधाई और पार्टी संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया।

सुमित कक्कड ने बताया कि अभियान को सुचारू ढंग चलाने के लिए मंडल स्तर पर स्वच्छता अभियान की कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। जिसमें मुंडलाना मंडल के लिए गांव जागसी से संजीत शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा व अभियान के प्रदेश प्रमुख कर्ण सिंह रानोलिया से विचार विमर्श करने केे बाद ही संजीत को मंडल अध्यक्ष  नियुक्त किया गया है। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष दांगी, समाजसेवी सुरेंद्र ालड़ा, नरेश चानना, विकास आदि मौजूद रहे। 

Related posts

व्यक्ति ने कटवाए दोनों कान, वजह जानकर चौंक जाएंगे

Haryana Utsav

विज ने दिया अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे की नई मशीनें लगवाने का आश्वासन

Haryana Utsav

गोहाना नगर परिषद में मलिक दंपति ने पार्षद बनकर बनाया रिकार्ड

Haryana Utsav
error: Content is protected !!