GohanaHaryana

साइबर ठगों ने खाते से 20 हजार रुपये निकाले

साइबर ठगों ने खाते से 20 हजार रुपये निकाले

हरियाणा उत्सव, गोहाना

शहर में देवीपुरा कॉलोनी की एक व्यक्ति के बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। साइबर ठगों ने हिसार में लगे एटीएम से रुपये निकाले हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
देवीपुरा कॉलोनी निवासी शिव कुमार ने शहर थाना में शिकायत दी कि उससे किसी ने उसके बैंक खाते के समय में कोई जानकारी नहीं ली। उसके खाते से दो बार 10-10 हजार रुपये निकाले गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे खाते से रुपये निकलने के बारे में पता चला। शिव कुमार ने बैंक पहुंच कर जानकारी जुटाई तो पता चला कि हिसार में एक एटीएम से रुपये निकाले गए हैं। शिव कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related posts

बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई

Haryana Utsav

दून स्कूल के शिक्षकों ने ली पटाखा रहित दिवाली मनाने की शपथ

Haryana Utsav

एसडीएम ने किया मृदा स्वास्थ्य कार्ड का विमोचन

Haryana Utsav
error: Content is protected !!