Gohana

स्वास्थ्य जांच शिविर में 346 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

स्वास्थ्य जांच शिविर में 346 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

Haryana Utsav/ Gohana
जन चेतना मंच हरियाणा द्वारा गांव नूरण खेड़ा में 102वां स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता समतामूलक महिला संगठन की संयोजिका डा. सुनीता त्यागी ने की। डा. भीम राव अंबेडकर, रविदास और महान शिक्षक ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शिविर का शुभारंभ किया। मंच के संस्थापक डा. सीडी शर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीप पहुंची।

डा. सीडी शर्मा ने कहा कि मौसम बदली के कारण खांसी, जुकाम, बुखार ज्यादा फैला हुआ है। शिविर में जोडों के दर्द, बुखार, श्वास रोग, नेत्र रोग व खाज खुजली से पीडित पहुंचे। सभी के स्वास्थ्य की जांच कर मौके पर ही नि:शुल्क दवाईयां बांटी गई। शिविर में 186 महिलाएं और 160 पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार किया। उन्होंने कहा कि यह शिविर महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के जन्मदिवस पर  आयोजित किया गया है। चिकित्सकों की टीम में नेत्र विशेषज्ञ डा. भीम सिंह, डा. मनमोहन मलिक, डा. सावन कुमार, ललित सिंह रावत, मोहित दूहन, रोहित चाहर, प्रदीप त्यागी, मंदीप ने अपनी सेवांए दी। इस मौके पर शिक्षक रमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, सोनू, बिजेंद्र, प्रदीप, कुलदीप, संजय आदि ने शिविर का संचालन किया।

Related posts

अंग्रेजों की केंद्र असेंबली में बम धमाके की वार्षिकी पर कार्यक्रम आयोजित

Haryana Utsav

नप ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया

Haryana Utsav

भारतीय हाकी टीम की खिलाड़ी मोनिका मलिक के लिए सम्मान समारोह आयोजित

Haryana Utsav
error: Content is protected !!