Gohana

हरियाणा में पंचायत समितियों और जिला परिषद के चुनाव अगस्त-सितंबर में संभावित

हरियाणा में पंचायत समितियों और जिला परिषद के चुनाव अगस्त-सितंबर में संभावित
हउ, गोहाना डेस्क

हरियाणा में निकाय चुनाव के बाद बहुत जल्द ही पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। न्यायालय की तरफ से चुनाव के लिए सशर्त अनुमति मिलने के बाद अब सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव खेलने वाले प्रत्याशियों ने भी कमर कस ली है। क्योंकि संभावित प्रत्याशी भी आंकल कर लेते हैं कि कौनसी सीट रिजर्व होगी और कौनसी आपन रहेगी। कुछ जिलों में पंचायत समितियों की 50 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए रिजर्व हैं और जिला परिषद के लिए रिजर्व सीटों का सात जून को ड्रा निकाला जाएगा।
पंचायत समितियों का कार्यकाल खत्म हुए करीब डेढ़ साल का समय बीत चुका है। चुनाव खेलने वाले प्रत्याशियों को डेढ़ साल पंचायत समितियों के चुनाव का इंतजार है। सरकार की ओर से महिलाओं को दिए जाने वाले 50 प्रतिशत रिजर्वरेशन सहित अन्य मामलों को लेकर न्यायालय में याचिका दायर की गई है। इस बीच न्यायालय की तरफ से सशर्त छूट दिए जाने के बाद राज्य चुनाव आयोग की तरफ से मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम भी शुरू कर दिया गया है। रिवाडी में अंतिम मतदाता सूची 22 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। सात जून को जिला परिषद की रिजर्व सीटों का ड्रा निकाला जाएगा। इस हिसाब से करीब अगस्त-सितेंबर महीनें मेंं पंचायत चुनाव होने की संभावना है। चुनाव खेलने वाले प्रत्याशियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Related posts

दूसरे दिन किसी ने नहीं किया नामांकन पत्र जमा

Haryana Utsav

मुंडलाना पंचायत समिति के वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया संपन्न, पिछड़ा वर्ग के लिए किये गये दो वार्ड आरक्षित

Haryana Utsav

कांग्रेस ने किया संक्रमितों की सेवा कमेटी का गठन, किसको कहां दी जिम्मेदारी

Haryana Utsav
error: Content is protected !!