GohanaHaryana

हलके के विकास के लिए काम करूंगा- योगेश्वर दत्त

Yogeshwar Dutt

हलके के विकास के लिए काम करूंगा- योगेश्वर दत्त

हरियाणा उत्सव, गोहाना:

भाजपा-जजपा गठबंधन के प्रत्याशी पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि बरोदा उपचुनाव में जनता का फैसला सिरमाथे है। हमेशा हलके के विकास के लिए कार्य करूंगा। विकास के लिए जो भी घोषणाएं हुए हैं, उन्हें पूरा करवाने के लिए काम करूंगा। वह गांव बलि ब्राह्मïणान स्थित कुश्ती अकादमी में चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

योगेश्वर दत्त ने दावा किया कि 2024 में बरोदा हलके में कमल खिल कर रहेगा। उन्होंने कहा कि बेशक पहले 2019 और उसके बाद अब वह विजयश्री हासिल नहीं कर सके, लेकिन पिछली बार की तुलना में उन्हें इस बार मतदाताओं का प्यार ज्यादा मिला। योगेश्वर दत्त ने कहा कि 2019 की पराजय से हताश नही हुए थे और न अब विचलित हुए हैं। वह पहले भी मतदाताओं के बीच रहे हैं और आगे भी रहेंगे। हलके के विकास कार्य के लिए हुई घोषणाओं को पुरा करवाने के लिए काम करूगां। इस मौके पर कुलदीप कौशिक, आनंद गौड़, दीपक वत्स, नवीन कुमार, कप्तान मलिक आदि मौजूद रहे।

Related posts

weather update: मॉनसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, हरियाणा में फिर होगी भारी बारिश

Haryana Utsav

मान स्कूल के संस्थापक की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित

Haryana Utsav

DTP ने गांव गुढ़ा के नजदीक बने अवैध प्लॉटिंग को किया ध्वस्त

Haryana Utsav
error: Content is protected !!