September 20, 2026
HaryanaSonipat

रक्षाबंधन पर बेटियों को मिलेगी दस कॉलेजों की सौगात।

रक्षाबंधन पर बेटियों को मिलेगी दस कॉलेजों की सौगात।

– दोनों कॉलेजों का 3 अगस्त को मुख्यमंत्री विडियो कांफ्रेंस से करेंगे उद्घाटन

हरियाणा उत्सव, सोनीपत।

प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नौ जिलों में दस महिला कॉलेज खोलने का फैसला लिया है। रक्षाबंधन पर 3 अगस्त को मुख्यमंत्री मनोहर लाल विडियो कांफ्रेंस से दसों कॉलेजों का शुभारंभ करके बेटियों को तोहफा देंगे।
प्रदेश सरकार ने राज्य के नौ जिले यमुनानगर के प्रताप नगर, सिरसा के गोरीवाला, सोनीपत के बरोदा व भैंसवाल कलां, कैथल के लादाना चाकू, जींद के चत्तर, नूंह के फीरोजपुर झीरका, हिसार अग्रोहा, भिवानी ईसरावाल व पंचकूला के मोरनी में रक्षाबंधन पर राजकीय महिला कॉलेज शुरू करने का फैसला लिया है। सोनीपत जिले में बरोदा हलका में दो कॉलेज खुलेंगे जबकि अन्य जिलों में एक-एक कॉलेज शुरू होंगे।

Related posts

राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी ने बरोदा हलके में किया आगाज

Haryana Utsav

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 31 जनवरी तक करवायें पंजीकरण 

Haryana Utsav

13 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन-सचिव प्रचेता सिंह

Haryana Utsav
error: Content is protected !!