November 21, 2026
Gohana

आस्था के साथ मनाई जाएगी संत कबीर की जयंती

फोटो- ठसका रोड स्थित संत कबीर आश्रम में बैठक करते हुए समाज के लोग।

संत कबीर शिक्षा सभा ने जयंती को लेकर लगाई जिम्मेदारी
हउ, गोहाना:

गांव ठसका रोड स्थित संत कबीर आश्रम में संत कबीर शिक्षा सभा के पदाधिकारियों ने बैठक का आयोजन किया। 12 जून को प्रस्तावित संत कबीर की जयंती को लेकर बठक में पदाधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गई। संत कबीर की जयंती को आस्था के साथ मनाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष रामकुमार महाराणा ने की।
रामकुमार महाराणा ने कहा कि 12 जून को भगवन श्री संत कबीर की जयंती है। जयंती समारोह राज्य स्तर पर रोहतक में आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य रूप से पहुंचेंगे। जयंती समारोह को भव्य रूप देने के लिए सभा के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गई है। सभी पदााधिकारी गांव-गांव पहुंचकर लोगों को संत कबीर के आदर्शों के प्रति जागरूक करेंगे। संत कबीर एक महान क्रांतिकारी कवि थे।

संत कबीर बिना लाग लपेट के समाज में व्याप्त कुरीतियों, बुराईयों को खत्म करने की मुहिम चलाई थी। उन्होंने समाज में व्याप्त जाति, धर्म, वर्ग आदि के मध्य विद्यमान भेदभाव को बडी सहजता से व्यक्त किया था। उनकी वाणी बहुत सरल, सुन्दर, आम बोलचाल की भाषा में थी। संत किसी धर्म या जाति के लिए नहीं बल्कि पूरे मानव समाज के कल्याण के लिए होते हैं। संतों के बताए मार्ग पर चलाना चाहिए। संतों के द्वारा ही जीवन जीने की कलां सिखाई गई है। संत मानव जाति को अंधेरे से उज्जाले की तरफ लेकर जाते हैं। इस मौके पर डा. रमेश, पूर्व पार्षद विजय निनानिया, राजन इंदौरा, सह सचिव कप्तान कटक, रमेश देहराज, अरुण निनानिया, राममेहर आदि मौजूद रहे।

Related posts

पिछडा वर्ग ए को पंचायतों में आरक्षण देने पर जताया आभार।

Haryana Utsav

टिकट पक्की करने के जोड-तोड में जुटे संभावित प्रत्याशी

Haryana Utsav

कैबिनेट मंत्री डॉ० अरविंद शर्मा ने गोहाना में किया श्री कृष्ण आदर्श गौशाला का शिलान्यास

Haryana Utsav
error: Content is protected !!