Gohana

कर्मचारी 27 मई को जिला मुख्यालय पर करेंगे विरोध प्रदर्शन

फोटो- बैठक करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य।

-प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर बैठक का आयोजन किया
हउ, गोहाना:

बरोदा रोड स्थित सर्व कर्मचारी यूनियन के कार्यालय पर कर्मचारियों ने बैठक का आयोजन किया। प्रस्तावित जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन को लेकर बैठक में चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता सचिव सुरेश यादव ने की। मुख्य रूप से गोहाना इकाई के अध्यक्ष रमेश अत्री पहुंचे।

REad Also- संत कबीर शिक्षा सभा ने जयंती को लेकर लगाई जिम्मेदारी

रमेश अत्री ने कहा कि कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार आंखें बंद करे बैठी है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 27 मई को जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रदर्शन के बाद जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इसके लिए सभी पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पदाधिकारी प्रदर्शन में भाग लेने के लिए यूनियन से संबंधित कर्मचारियों को निमंत्रण देंगे। प्रदर्शन में भारी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे। कथूरा ब्लाक के प्रधान दिलावर चहल, एसकेएस केसचिव सुरेश यादव, उप प्रधान जोगिंदर शर्मा, मैकेनिकल वर्कर यूनियन के प्रधान अर्जुन मलिक आदि मौजूद रहे।

Related posts

सहायक प्रोफेसर के धरने के समर्थन में आए एसकेएस कर्मचारी

Haryana Utsav

भाजपा एससी आरक्षण में अन्य जातियों को शामिल कर प्रदेश के एससी वर्ग को कर रही नुकसान-राठी

Haryana Utsav

Animal: पशुपालन को प्रोत्साहित करने को मिलेगा अनुदान

Haryana Utsav
error: Content is protected !!