September 21, 2026
Gohana

गोहाना के सेक्टर सात से भारी पुलिस बल के साथ हटाए अवैध कब्जे

गोहाना के सेक्टर सात से भारी पुलिस बल के साथ हटाए अवैध कब्जे
हरियाणा उत्सव, गोहाना:

गोहाना के सेक्टर सात से अवैध कब्जे हटाए गए। मंगलवार को प्रशासन भारी पुलिस दल बल के साथ सेक्टर में पहुंचा और जेसीबी मशीन से अवैध कब्जे हटाए गए। यह कब्जा कार्रवाई नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार के नेतृत्व में की गई।

कब्जा कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर गोहाना नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। कब्जा कार्रवाई के लिए सीटी एसएचओ बदन सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उनके साथ पचास महिला व पुरुष पुलिस मौजूद रही।

पिछले दिनों हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा कुछ प्लोट की बोली की गई थी। इन प्लोट पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे थे। मंगलवार को स्थानीय प्रशासन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जेई राजीव कुमार, सीटी एसएचओ बदन सिंह पुरुष व महिला बल के साथ पहुंचे।
प्रशासन ने सेक्टर सात से अवैध कब्जे हटाए।

Related posts

DTP ने की अपील अवैध कॉलोनियों में न खरीदें प्लॉट

Haryana Utsav

अपने गांव को हरा-भरा बनाने के लिए युवाओं ने लिया संकल्प

Haryana Utsav

Health:शिविर में 130 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच, 62 ने किया रक्तदान

Haryana Utsav
error: Content is protected !!