Gohana

Gohana: फूलों की वर्षा कर सिंचाई विभाग के अधिकारयों को किया सम्मानित

फोटो- अधिकारियों को सम्मानित करते हुए किसान नेता।

-सिंचाई विभाग के अधिकारयों ने दिन-रात की मेहनत
हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)
किसानों द्वारा सोनीपत रोड स्थित विश्राम गृह में सिंचाई विभाग के अधिकारयों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। अधिकारयों पर फूलों की वर्षा कर उनका सम्मान किया गया। समारोह में रोहतक मंडल के एसई दिनेश राठी व गोहाना से अभियंता पुनित साहनी मुख्य रूप से पहुंचे।

किसान नेता सत्यवान नरवाल ने कहा कि जून-जुलाई महीने में हुई बारिश से खेतों और गांव में जलभराव हो गया था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन-रात एक कर पानी की निकासी की। जिसके चलते समय पर पानी निकासी हो सकी और खेतों में फसल की बिजाई समय पर हो सकी। उनके इसी बेहतर कार्य और उनकी निष्ठा को देखते हुए किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। एससी दिनेश राठी के मार्गदर्शन में अभियंता पुनित साहनी के साथ एसडीओ और जेई ने अपनी ड्यूटी को जिम्मेदारी से निभाया।
एसई दिनेश राठी ने कहा कि खेतों से पानी निकासी का प्रबंध करना हमारी ड्यूटी का हिस्सा है। लेकिन इसबार सामान्य से ज्यादा बारिश हुई थी। जिससे खेतों और गांव की गलियों में पानी भर चुका था। पानी निकालने में किसानों और ग्रामीणों का भी सहयोग रहा है। हमारे अधिकारयों के साथ-साथ किसान भी सम्मान के योग्य हैं।
एसडीओ अक्षय कौशिक, एसडीओ सुजीत, जेई गौरव, जेई विकास ने अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी ने निभाई है। हमारी टीम के सहयोग से पानी निकासी समय पर हो पाई। इसके लिए सभी अधिकारी और किसान बधाई के पात्र हैं। इस मौके किसान नेता कृष्ण मलिक, नान्हा रुखी, संदीप मलिक, राकेश आदि किसान मौजूद रहे।

Related posts

मान स्कूल के संस्थापक की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित

Haryana Utsav

गोहाना नगर परिषद में मलिक दंपति ने पार्षद बनकर बनाया रिकार्ड

Haryana Utsav

हलके के विकास के लिए काम करूंगा- योगेश्वर दत्त

Haryana Utsav
error: Content is protected !!