September 21, 2026
GohanaHaryana

आहुलाना चीनी मिल में सहकारिता दिवस मनाया

फोटो- आहुलाना चीनी मिल में सहकारिता दिवस की बधाई देते हुए मिल अधिकारी।

आहुलाना चीनी मिल में सहकारिता दिवस मनाया

 हरियाणा उत्सव, गोहाना:
गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल में सहकारिता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गन्ना विभाग के प्रबंधक डा. मंजीत दहिया ने की।

उन्होंने कहा कि मिल में काम करने वाले सभी कर्मचारी और किसान परिवार की भांति हैं। हमें मिलजुल कर मिल के हित के लिए कार्य करना चाहिए। मिल व अपने हित के लिए किसान साफ सुथरा गन्ना लेकर आएं। उन्होंने किसानों को गन्ने की तकनीकी जानकारी दी। किसानों को गन्ने की उन्नत किस्मो के बारे में विस्तार से बताया। योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। इस बार 350 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना खरीदा जाएगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस मौके पर गन्ना विकास अधिकारी सतपाल कुंडू, डा. रविंद्र सरोहा, महावीर शर्मा, धर्मबीर कादयान, अनिल वर्मा, हरिचदं, हरिओम आदि मौजूद रहे।

Related posts

जानें: बीपीएस मेडिकल कोलेज खानपुर में बेड़ों क्या है व्यवस्था

Haryana Utsav

चंडीगढ़ पुलिस एएसआई 2023 परिक्षा का रिजल्ट आउट

Haryana Utsav

24 घंटे में जमीन की रजिस्ट्री की कॉपी उपभोक्ता की ईमेल पर होगी।

Haryana Utsav
error: Content is protected !!