Gohana

DTP ने गांव गुढ़ा के नजदीक बने अवैध प्लॉटिंग को किया ध्वस्त

DTP Sonipat

डीटीपी का आमजन को आह्वान: अवैध कॉलोनियों में निर्माण करके न करें अपनी मेहनत की कमाई को खराब

हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)
जिला नगर योजनाकार(डीटीपी) अजमेर सिंह ने बताया कि जिले में पनप रही अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को प्रारंभिक चरण में ही ध्वस्त करने के लिए उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला नगर योजनाकार, सोनीपत की ईन्फोरसपमैन्ट टीम द्वारा गांव गुढ़ा की राजस्व सम्पदा में 4 एकड़ में बनी सीसी टाईल की सडक़े, सीवर नेटवर्क, 15 डी.पी.सी. व चार दीवारी बनाकर अवैध कालोनियां विकसित की जा रही थी। जिसको जिला प्रशासन की मदद कार्यवाही करते हुए ध्वस्त किया गया। यह कार्यवाही शहरी क्षेत्र अधिनियम के तहत की गई है। अवैध कालोनियों को ध्वस्त करने की कार्यवाही ड्यूटि मजिस्ट्रेट श्री जितेंद्र सिंह एसडीओ पंचायती राज गोहाना एवं ईन्फोरसपमैन्ट स्टाफ व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।

ईन्फोरसपमैन्ट टीम द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही में और सख्ती बरती जायेगी ताकि अवैध कॉलोनी काटने व उसमें निर्माण करने वालो के मंसूबे पूरे न हो सकें और समय रहते पनप रहे अवैध निर्माण को तोड़ा जा सके। डीटीपी ने आम जनता से आह्वान किया कि अवैध कॉलोनी में निर्माण करके अपनी मेहनत की कमाई को बरर्बाद ना होने दें। कोई भी अवैध निर्माण करने से पहले सरकार से नियमानुसार अनुमति लें। अवैध निर्माण को किसी भी समय अधिनियम के प्रावधान में गिराया जा सकता है। इस बारे में विस्तिृत जानकारी हेतू जिला नगर योजनाकर कार्यालय सोनीपत, प्रथम तल, एच.एस.वी.पी कॉम्पलैक्स, सैक्टर-15, सोनीपत में सम्पर्क करें।

Related posts

110 साल की दादी भरपाई देवी के हाथों कराया सेंटर का उद्धघाटन

Haryana Utsav

हउ-किसने कहा रामलला मंदिर परिसर में बनेगा भगवान वाल्मीकि भव्य मंदिर

Haryana Utsav

भाजपा नेताओं ने विभिन्न गांव में बांटे मास्क व सैनिटाइजर

Haryana Utsav
error: Content is protected !!