Gohana

गोहाना में राष्ट्रीय डोजबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

-डोजबॉल प्रतियोगिता का हरियाणा में होना गर्व की बात: सत्यवान शेरा
-पांच से सात जनवरी तक चलेगी राष्ट्रीय डोजबॉल प्रतियोगिता
हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)
डोजबॉल एसोसिएशन हरियाणा द्वारा गोहाना के शहीद मदनलाल ढिंगरा स्टेडियम में दूसरी जूनियर व सब जूनियर राष्ट्रीय डोजबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की मेजबानी सत्यानदं पब्लिक स्कूल व केसर न्यूट्रिशन ने की। सांस्कृतिक प्रस्तुृति के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में करीब 21 राज्यों के एक हजार खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से एचएसएससी के पूर्व सदस्य सत्यवान शेरा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, चेयरपर्सन रजनी विरमानी, भारतीय डोजबॉल फैडरेशन (आईडीएफ) के सचिव नरसिम्हा रेड्डी, ऐशिया डोजबॉल फैडरेशन के महासचिव डी सबरमनीम मुख्य रूप से पहुंचे।

 विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए एचएसएससी पूर्व सदस्य सत्यवान शेरा व पूर्व जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा के साथ अन्य।

सत्यवान शेरा ने कहा कि डोजबॉल की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हरियाणा में होना हमारे लिए गर्व की बात है। डोजबॉल को एशियन खेलों में भी शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता में करीब 80 प्रतिशत भारत पहुंचा है। करीब 21 राज्यों के खिलाडी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। डोजबॉल अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रखी है। सात जनवारी को फाइनल मुक्काबले होंगे। इसी प्रतियोगिता के विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। तीर्थ राणा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता गोहाना में होना हमारे लिए गर्व की बात है। इस मौके पर प्राचार्या सीमा श्योराण,
केसर न्यूट्रेशन से कृष्ण मलिक, हरियाणा डोजबॉल फेडरेशन के सहसचिव सलमदीन, कोषाध्यक्ष संदीप, चीफ कोच प्रदीप कुमार, डा. चक्रवर्ती शर्मा, राकेश भान, सोशल मीडिया स्टार प्रीति सांगवान, नीतू लोहचब, पहलवान राकेश दहिया आदि मौजूद रहे।

Related posts

समता चौकी प्रभारी अशोक कौशिक को किया सम्मानित

Haryana Utsav

Education:विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने मनाया बसंत पंचमी पर्व

Haryana Utsav

मिल के एमडी आशीष वशिष्ठ ने मशीनों की बारिकियां जांची

Haryana Utsav
error: Content is protected !!