Sonipat

बाबा गोरखनाथ की आराधना करने से मिलती है शांति

बाबा गोरखनाथ की आराधना करने से मिलती है शांति
हरियाणा उत्सव, सोनीपत
बाबा गोरखनाथ की आराधना करने से स्वास्थ्य, धन, समृद्धि, शोभाग्य एवं मनोवांछित फल मिलता है और जीवन में पूर्ण शांति एवं सुख के लिए गोरखनाथ चालीसा का पाठ रोजाना करना चाहिए। गोरखनाथ ने अपनी रचनाओं एवं साधना में योग, तप, स्वाध्याय और ईश्वर को अधिक महत्व दिया।
उक्त विचार मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने रोहतक रोड सिथत जोगी धर्मशाला के प्रांगण में गुरु गोरखनाथ प्रगट दिवस की शुभकामनायें देते हुए व्यक्त किये। गुरु गोरखनाथ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया । इस अवसर पर लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार मोहन लाल बड़ोली के भाई माई राम कौशिक ने भी गुरु गोरखनाथ की समाज के प्रति सेवाओं को याद किया।
जोगी सभा के प्रदेश अध्यक्ष उमेद सिंह जोगी ने कहा कि महापुरुषों की प्रेरणा से समाज के सभी वर्गों का कल्याण होता है। उन्होंने भाजपा नेता राजीव जैन का जोगी धर्मशाला में चालीस लाख रूपये से ज्यादा की ग्रांट देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में राम कुमार दीवान सिंह, नरेश जोगी, ओम प्रकाश जोगी, मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा , मनोज, सचिन, नरेंद्र पटवारी, रघबीर ठरू, सीता राम पतला, राकेश हुकम सिंह जोगी संदीप ककरोई, राजेंद्र मनोली, करतार सिंह भैरा, सुरेंद्र सिंह बिंदरौली, धर्मबीर सहित सैंकड़ो गुरु गोरखनाथ को मानने वाले अनुयायी उपस्थित रहे ।

Related posts

हेलमेट के चालान शहर से बाहर काटने की मांग

Haryana Utsav

100 स्ट्रीट लाइट से जगमगाएगा ज्ञान नगर: राजीव जैन

Haryana Utsav

नए एमडी उदय सिंह ने संभाला आहुलाना चीनी मिल का कार्यभार

Haryana Utsav
error: Content is protected !!