Gohana

बिजली के अघोषित काटो से लोग परेशान, विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

-बिजली की सप्लाई डिम आने से बिजली के उपकरण खराब होने का डर

हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)

सोमवार की रात को बरोदा रोड व महम रोड स्थित गौतम नगर की बिजली रातभर गुल रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारयों की लापरवाही के चलते घंटो बिजली गुल रहती है। पुरानी अनाज मंडी स्थित पटेल बस्ती में लोग एकत्रित हुए और विभाग के खिलाफ विरोध प्रदेर्शन किया। नियममित रूप से बिजली सप्लाई दिए जाने की मांग की।

विजय मित्तल ने बताया कि पटेल बस्ती, पुरानी अनाज मंडी, बरोदा रोड की कालोनयिों में कल रात को बिजली बंद रही। जिसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात के अलावा दिन में भी लंबे-लंबे अघोषित कट लगते रहते हैं। पहले ही हिट वेव ने बुरा हाल कर रखा है। वहीं बिजली के अघोषित कटों से परेशानी बढ जाती है। लोगों के काम-धंधे भी मंदे हो जाते हैं। गोतम नगर निवासी राजू जाटयान ने कहा कि एमआर स्कूल के आस-पास क्षेत्र में बिजली डिम आती है। बिजली आने से राहत नहीं, बल्की बिजली के उपकरण खराब होने का डर बना रहता है। उन्होंने संपूर्ण रूप से बिजली दिए जाने और अवैध कटों पर अंकुश लगाने की मांग की। इस मौके पर मोहनलाल गोयल राजेश जैन राम भगत मुकेश जांगड़ा सीताराम बजरंग गोयल मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

गोहाना में सुख समृद्धि की कामना के साथ हवन किए

Haryana Utsav

गोहाना बार एसो. के अध्यक्ष बने वेद प्रकाश शर्मा और भूपेंद्र मान उपाध्यक्ष

Haryana Utsav

मान इन्टरनेशनल स्कूल में रक्तदान शिविर व साईंस एग्जीबिशन का किया अयोजन।

Haryana Utsav
error: Content is protected !!