Gohana

Sain भगत: समाज के लोगों ने संत सैन भगत की जयंती मनाई

फोटो-2-सैन चौक पर सैन भगत की जयंती पर मनाते हुए समाज के लोग।

-सैन भगत के बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

गोहाना: गोहाना-रोहतक रोड स्थित सैन चौक पर सैन समाज द्वारा संत शिरोमणि सैन भगत की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। समाज के लोगों ने उन्हें याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं बवानी अध्यक्ष दिलबाग बाजवान ने की। भाजपा गोहाना अध्यक्ष अरुण बडौक मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
उन्होंने कहा कि संत किसी एक समाज के लिए नहीं बलकि पूरे मानव जाति के कल्याण के लिए काम करते हैं। हमें संतों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। समाज में फैली बुराइयों को खत्म करना चाहिए। संत और महापुरुषों की जयंती सभी धर्म और समुदायों के लोगों को मिलकर मनानी चाहिए। सभी ने संत सैन भगत के बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। इस मौके पर खरखौदा से प्रीतम खोखर, रामफल मुंडलाना, सूरजभान शामडी, बलवान, डा. सुभाष, पूर्व अध्यक्ष भीम सैन, सुरेश पंवार, नरेश ठाकुर, जगदीश चिराना, धर्मवीर, जगमहेंद्र सैन, प्रवीन सैन आदि मौजूद रहे।

Related posts

Barota Collage: कविता पाठ में आदित्य और देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में अरविंद प्रथम

Haryana Utsav

दंपति चिकित्सक की बेटी सौम्या ने नीट की परीक्षा पास की

Haryana Utsav

दूसरे दिन किसी ने नहीं किया नामांकन पत्र जमा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!