GohanaSonipat

गोहाना-सोनीपत रोड जगह-जगह से टूटा, परेशानी

-नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया के अधिकारी नहीं दे रहे हैं ध्यान

हरियाणा उत्सव/ सोनीपत

नेेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) द्वारा जींद-गोहना-सोनीपत हाईवे को फोरलेन बनाया जा रहा है। एनएचएआइ द्वारा पुरानी गोहाना-सोनीपत रोड के सुधार की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गोहाना-सोनीपत रोड जगह-जगह से टूट चुका है। वाहन चालकों व ग्रामीणों ने पुराने रोड की मरम्मत करने की मांग की।


गांव खेड़ी नगर के ग्रामीण सतीश, राकेश, मोनू आदि ने कहा कि पहले से बने गोहाना-सोनीपत रोड की खस्ता हालत है।गांव पिनाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने रोड टूटा होने के साथ यहां नालों का पानी ओवरफ्लो होकर भरा हुआ है। रोड में गहरे गड्ढे बने हुए हैं। गड्ढों के कारण वाहन क्षतिग्रस्त होते रहते हैं। इससे हादसों की संभावना बनी रहती है।
विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को टूटी रोड व दूषित पानी से निकलकर स्कूल जाना पड़ता है। एसे में हादसा होने का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने रोड की मरम्मत करने के लिए कई बार अधिकारियों से गुहर लगाई। इसके बावजूद रोड की मरम्मत नहीं की जा रही है।

गोहाना-सोनीपत रोड पर लगते हैं दस गांव के बस स्टैंड
गोहाना-सोनीपत हाईवे एनएचएआइ के अधीन है। इसी रोड को फोरलेन किया जा रहा है। इस रोड पर करीब 10 गांव आते हैं। गांव नगर, माछरी समेत कई गांवों के पास रोट टूटा हुआ है।

एनएचएआइ द्वारा गोहाना-सोनीपत रोड को फोरलेन किया जा रहा है। फोरलेन का निर्माण कार्य टुकड़ों में किया जा रहा है। एनचएआइ पुराने रोड की तरफ भी ध्यान दे।
राजेश, ग्रामीण, गांव पिनाना

जो एजेंसी नए रोड का निर्माण करवाती है उसकी जिम्मेदारी पहले से बने रोड को ठीक रखने या वैकल्पिक रोड तैयार करवाने की होती है। पुराना रोड जगह-जगह से टूटा है। इससे गोहाना से सोनीपत के सफर में अधिक समय लगताह ै।
मुकेश, ग्रामीण, गांव बीधल

Related posts

पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक की तेरहवीं रस्म क्रिया पर नेता व अधिकारियों दी श्रद्धांजलि

Haryana Utsav

Jhalkari bai: गांव रूखी में झलकारी बाई की जयंती पर कार्यक्रम कर किया नमन

Haryana Utsav

सोनीपत शहर में नाच गाकर निकाली खाटू श्याम निशान एवं कलश यात्रा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!