डॉ अरविंद शर्मा को थैंक्यू
घरों के ऊपर से गुजर रही हाई वॉल्टेज लाइन हटाई
हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)
बिजली निगम द्वारा महम रोड स्थित 132 केवी पावर हाउस से खानपुर कलां स्थित 33 केवी सब-स्टेशन को बिजली सप्लाई दी जाती थी। यह लाइन कई कालानियों के घरों के ऊपर से गुजरती थी। जिससे कई कार हादसे भी हो चुके थे। लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के प्रयास से यह लाइन टहाई गई है। जिससे खुशहोकर लोगों ने डॉ अरविंद शर्मा को थैंक्यू भी किया।

इस लाइन को हटाने के लिए कई सालों से प्रयास किए जा रहे थे। कालानीवासियों ने कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा से गुहार लगाई। डॉ. अरविंद शर्मा ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से बिजली की लाइन को हटवा दिया। जिससे लोगों ने कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का धन्यवाद किया।
यह लाइन महम रोड स्थित शास्त्री कालोनी, बलराज नगर, चौपडा कालोनी, महम रोड की लगती कालोनी के निवास स्थानों के उपर से गुजर रही थी। जिससे कई हादसे भी हुए हैं। बुधवार को इस लाइन को हटा दिया।
इस मौके पर सूरजमल शर्मा, भाजपा के गोहाना मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल, जय किसन, राममनोहर, धर्मपाल,राधाकृष्ण, नवीन जांगडा, प्रभू दयाल, महेंद्र सिंह, हवा सिंह नरवाल, राजेंद्र जाटयान, संजय, विनोद आशिष, उमेद, बिजेंद्र, जगमोहन आदि मौजूद रहे।
एचटी लाइन को हटाने के प्रोजेक्ट पर निगम द्वारा करीब 4.5 करोड़ रूपए खर्च किए जाने हैं।
बिजली निगम द्वारा महम रोड स्थित 132 केवी पावर हाउस से खानपुर कलां स्थित 33 केवी सब-स्टेशन को बिजली सप्लाई दी जाती थी। इसके लिए निगम ने 33 केवी क्षमता की लाइन लगाई हुई है। यह लाइन चौपड़ा कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी और बलराज नगर में घरों की छतों के ऊपर से गुजरती है। खानपुर कलां सब-स्टेशन को अब मुंडलाना पावर हाउस से बिजली की सप्लाई दी जाती है। शहरी पावर हाउस से खानपुर कलां सब-स्टेशन की लाइन बीते करीब पांच वर्षों से बंद पड़ी है। कॉलोनीवासियों द्वारा लंबे समय से लाइन को हटाने की मांग की जा रही थी। लोगों की सुविधा के लिए निगम अपने खर्च पर करीब दो किलोमीटर एरिया में एचटी लाइन को हटवाएगा। यह कार्य निगम की अधिकृत एजेंसी द्वारा किया जाना है। निगम अधिकारियों के अनुसार लाइन को हटाने का कार्य करने वाली एजेंसी के पास 33 केवी लाइनों पर कार्य करने का लाइसेंस होना अनिवार्य है।
