GohanaTop 10

मास्क और दो गज की दूरी, बहुत जरूरी-राजेश वर्मा

 फोटो- नगर परिषद के बाएं इओ राजेश वर्मा और दाएं सफाई निरीक्षक दुर्गा देवी राहगीरों को मास्क बांटते हुए।
गोहाना नगर परिषद ने राहगीरों को बांटे मास्क

हरियाणा उत्सव, गोहाना/ बीएस वाल्मीकिन

गोहाना नगर परिषद (नप) ने अभियान की शुरूआत की। अभियान के दौरान नप ने मास्क वितरित किए। नप ने अभियान की शुरूआत सिविल रोड से की। अभियान की अध्यक्षता नप के इओ राजेश वर्मा ने की।

राजेश वर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण फैला हुआ है। कोरोना पर विजय पाने के लिए मास्क और दो गज की दूरी बहुत जरूरी है। सोमवार को सिविल रोड पर राहगीरों को मास्क वितरित किए। राहगीरों से कोरोना से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। उन्होंने करीब 50 राहगीरों को मास्क वितरित किए। सफाई निरीक्षक दुर्गा देवी ने कहा कि कोरोना काल में अपने आस पास साफ सपई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कोरोना के अलावा दूसरी बीमारियों से भी बचा जा सके।

Related posts

दिन के साथ रात को भी धरना देंगे दिव्यांग

Haryana Utsav

रक्तदान व पौधारोपण कर मनाया इनसो ने स्थापना दिवस

Haryana Utsav

गांव सिरसाढ़ में पंचायती जमीन से अवैध कब्जे हटवाए

Haryana Utsav
error: Content is protected !!