KurukshetraTop 10

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ऑनलाइन लेगा परीक्षा, जानिए क्‍या होंगे नियम

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पीजी और इंजीनियरिंग की  परीक्षा ऑनलाइन लेगा

हरियाणा उत्सव, कुरुक्षेत्र/ बीएस वाल्मीकिन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कोरोना की दूसरी लहर में परीक्षा ऑनलाइन लेगा। पीजी की 17 और इंजीनियरिंग की 24 मई से परीक्षा लेने का फैसला लिया है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने परीक्षा स्टेंडिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर ऑनलाइन परीक्षा लेने का फैसला लिया है। इसकी अधिसूचना सोमवार को सभी विभागाध्यक्षों, प्राचार्यों व निदेशकों को ई-मेल से जारी की हैं। कुवि ने पिछले लॉकडाउन में भी सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा लेकर प्रदेश व देश के विश्वविद्यालयों को नई राह दिखाई थी।

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि छात्रों का हित उनकी प्राथमिकता है। कोराेना महामारी और प्रदेश में लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए कुवि प्रशासन ने कैंपस की पीजी चतुर्थ समेस्टर की परीक्षाएं 17 मई से और इंजीनियरिंग की आठवें समेस्टर की परीक्षाएं 24 मई से ऑनलाइन आयोजित करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय ने इसकी सब तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि उक्त सभी परीक्षाओं की डेटशीट कुवि की वेबसाइट पर पहले से ही उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी प्रेक्टिकल, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, ट्रेनिंग की परीक्षा विभाग, महाविद्यालय व संस्थान स्तर पर ही ऑनलाइन मोड से ली जाएगी। यह परीक्षा संपन्न होने के एक सप्ताह तक ली जाएगी।

अबकी बार 100 फीसदी पेपर करना होगा हल 

कुवि इस बार भी पेपर अपलोड करने के लिए गूगल फार्म का लिंक जारी करेगा। परीक्षार्थियों को इस बार 100 फीसद प्रश्न पत्र हल कर गूगल फार्म पर अपलोड करना होगा। इसके के लिए चार घंटे का समय दिया जाएगा।  सुबह के सत्र में परीक्षा 9:15 बजे और दोपहर के सत्र की परीक्षा 1:15 बजे ई-मेल के माध्यम से संबंधित विभाग, संस्थान व इंजीनियरिंग के कालेजों में भेजे जाएंगे। इसके बाद संबंधित संस्थान 9:30 बजे और दोपहर के सत्र में 1:30 बजे तक प्रश्न पत्र ई-मेल, व्हाट्सएप व अन्य किसी एप के माध्यम से परीक्षार्थी को उपलब्ध कराएंगे।

Source- https://www.jagran.com/

 

Related posts

सोनीपत में 9वी क्लास की छात्रा 4 महीने की गर्भवती मिली कर्मचारी करता था गलत काम

Haryana Utsav

बरोदा की छोरी सरिता मोर ने कजाकिस्तान में रचा इतिहास

Haryana Utsav

सोनीपत: पहली बैठक में करीब 71 करोड़ 91 लाख रूपये के विकास कार्यों को मंजूरी

Haryana Utsav
error: Content is protected !!