Gohana

वंचित परिवारों तक सुविधाएं पहुंचाना भाजपा का लक्ष्य

वंचित परिवारों तक सुविधाएं पहुंचाना भाजपा का लक्ष्य
Haryana Utsav/ गोहाना (भंवर सिंह)
भाजपा के किसान मोर्चा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणाओं का स्वागत किया। अंतिम पायदान के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। इसी को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने आयुष्मान योजना वार्षिक आय की सीमा को बढ़ा दिया है। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य फायदा होगा। यह बात किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रमुख सुनिल वत्स ने कही। वह अपने कार्यालय पर भाजपा युवा नेताओं के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना में शामिल होने के लिए वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.80 लाख रुपये कर दी है। भाजपा का लक्ष्य योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। प्रदेश सरकार पारदर्शिता से काम कर रही है। बीपीएल कार्ड के श्रेणी के परिवारों के आगे बिजली बिल की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया है। इस मौके पर शिवकुमार भावड़, राजकुमार कौशिक, संदीप शर्मा, महावीर ठसका आदि मौजूद रहे।

Related posts

मनोज गोहाना कांग्रेस के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त हुए

Haryana Utsav

School-पंचायतों के सहयोग से खोले जाएंगे स्कूल?

Haryana Utsav

गोहाना कार्यकर्ताओं को सफीदों में लगाया विस्तारक

Haryana Utsav
error: Content is protected !!