Gohana

बिजली की किल्लत से परेशान लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

बिजली की किल्लत से परेशान लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
हरियाणा उत्सव/ गोहाना

गर्मी शुरू होते ही बिजली की किल्लत शुरू हो गई है। शहर में दिन के समय बिजली बाधित रहती है। अघोषित कटों और बिजली किल्लत से लोग परेशान हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में लंबेे-लंबे कट लगते हैं। बिजली पूरी नहीं मिलने से दुाकनदारों का धंधा चौपट हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली नहीं मिलने से किसानों को खेतों में सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। बिजली किल्लत से परेशान शहरवासी पुरानी अनाज मंडी में एकत्रित हुए और बिजली निगम के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
अधिवक्ता मनोज बिचपड़ी, अधिवक्ता कवर भावड, राजबीर, विनोद, मोहित, अनिल, मोहित आदि ने कहा कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है। वैसे-वैसे शहर में बिजली किल्लत बढ़ती जा रही है। दिनभर बिजली गुल रहती है। दिन में लंबे-लंबे कट लगते हैं। बिजली सप्लाई बंद रहने से बिजली से चलने वाले उपकरण बंद रहते हैं। जिस कारण दुकानदारों का धंधा भी चौपट हो रहा है। बिजली कटों से उद्योग भी बंद रहते हैं। बिजली सप्लाई नहीं मिलने से उद्योगपति भी परेशान हैं। उन्होंने 24 घंटे बिजली सप्लाई दिए जाने की मांग की। 24 घंटे बिजली सप्लाई नहीं दी तो बिजली निगम कार्यालय में धरना दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी।

Related posts

करवा चौथ पर 5 साल बाद रोहिणी नक्षत्र में की जाएगी व्रत की पूजा

Haryana Utsav

गन्ने की फसल का भुगतान करने में आहुलाना चीनी मिल प्रदेश में अव्वल

Haryana Utsav

75वें स्वतंत्रता दिवस पर तीन रक्तदान शिविरों में 241 ने रक्तदान किया

Haryana Utsav
error: Content is protected !!