Gohana

Sports: प्रयाश गुलिया ने स्वर्ण और शिवम ने कांस्य पदक जीता

प्रयाश गुलिया ने स्वर्ण और शिवम ने कांस्य पदक जीता
हरियाणा उत्सव: गोहाना

फतेहाबाद में आयोजित बाक्सिंग प्रतियोगिता में खंदराई मोड स्थित जय बालाजी स्पोट्र्स अकादमी के दो बोक्सरों ने पदक जीते हैं। बुधवार को अकादमी में दोनों खिलाडिय़ों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता अकादमी प्रधान अनिल मोर ने की। संयोजन अकादमी संस्थापक जितेंद्र हुड्डा का रहा।
कोच नवीन हुड्डा ने बताया कि हरियाणा बोक्सिंग संघ द्वारा 20 से 25 अप्रैल तक फतेहाबाद में सब जूनियर स्टेट बोक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें अकादमी के प्रयाश गुलिया और शिवम ने भाग लिया था। प्रयास गुलिया ने 70 प्लस भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया और शिवम ने 55 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। दोनों खिलाडिय़ों का अकादमी पहुंचने जोरदार स्वागत किया। अकादमी संस्थापक जितेंद्र हुड्डा ने कहा कि कड़ी मेहनत के बल पर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। खिलाड़ी जितना पसीन मैदान में बहाएंगे सफलता उतने ही करीब आएगी। मेहनत ही सफलता के द्वार खोलती है। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सोमबीर फोगाट, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

मांगों को लेकर 11 नवंबर और 12 दिसंबर को अध्यापक करेंगे विरोध प्रदर्शन

Haryana Utsav

जॉब सिक्योरिटी को लेकर सीएम से मिलेंगे हुकटा सदस्य

Haryana Utsav

यह बजट शक्तिशाली भारत का निर्माण में सहायक: जसबीर दोदवा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!