GohanaSonipat

weather update: मॉनसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, हरियाणा में फिर होगी भारी बारिश

weather

मॉनसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, हरियाणा में फिर होगी भारी बारिश

हरियाणा उत्सव, गोहाना

हरियाणा में उमस और गर्मी झेल रहे लोगों को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में 18 अगस्त के बाद बारिश की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 19 अगस्त से बारिश का सिलसिला शुरू होगा। जबकि बिहार एवं झारखंड में आज (सोमवार) यानी 16 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश, और पूरे पूर्वोतर में 17 अगस्त यानी मंगलवार को भारी बारिश होने की उम्मीद जताई है। ओडिशा के 5 जिलों में अगले 48 घंटे के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कोरापुट, मलकानगिरी, क्योंझर, नबरंगपुर और मयूरभंज जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही मछुआरों को सलाह 17 और 18 अगस्त को दो ओडिशा तट, पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

Related posts

CET Exam: सोनीपत में सीईटी के परीक्षार्थियों के लिए सुविधा

Haryana Utsav

Education-गोहाना के गीता विद्या मंदिर स्कूल में महात्मा बुद्ध का किया स्मरण

Haryana Utsav

गोहाना के सेक्टर सात से भारी पुलिस बल के साथ हटाए अवैध कब्जे

Haryana Utsav
error: Content is protected !!