Gohana

ज्यादा बिजली बिल आने पर नहीं कटेगा बीपीएल कार्ड- डॉ. कश्यप

-मुख्यमंत्री के फैसले का किया स्वागत, आम जन हित में लिए फैसले
Haryana Utsav/ गोहाना (भंवर सिंह)
भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रमेश कश्यप ने कहा कि जिस भी बिजली उपभोक्ता का अधिक बिल आता था। उसे बीपीएल राशन कार्ड की श्रेणी से बाहर कर दिया जाता था। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बिजली बिलों की अनिवार्यता खत्म कर दी है। यह परेशानी पिछले दिनों से बनी हुई थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आम जन की परेशानी को देखते यह फैसला लिए है। डॉ. कश्यप ने इस फैसला का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। वह देवीनगर में स्थित अपने निवास स्थान में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
डॉ. कश्यप ने कहा कि लोगों की परेशानियों को दूर करना ही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये वाले परिवार का आयुष्मान कार्ड बनता था, लेकिन अब करीब तीन लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवार को भी आयुष्मान योजना में शामिल किया जाने लगा है। जिससे प्रदेश की जनता कल्याणकारी योजनाओं के चलते पीएम और सीएम से बहुत खुश हैं। उन्होंने 2024 में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

Related posts

एसडीएम ने मिल अधिकारियों को चीनी रिकवरी बढ़ाने के निर्देश दिए

Haryana Utsav

गोहाना का गेहूं दूसरे राज्यों के बीपीएल परिवारों का भरेगा पेट

Haryana Utsav

गठबंधन में ही बरोदा उपचुनाव लड़ेंगे-अजय चौटाला

Haryana Utsav
error: Content is protected !!