Gohana

परिचालक रामनिवास ने सोने के आभूषण वापस लौटाए

रामनिवास बोला आभूषण वापस लौटाकर फर्ज पूरा किया है

 हरियाणा उत्सव/ गोहाना/ बीएस बोहत

हरियाणा रोडवेज बस में एक यात्री अपने सोने के आभूषण भूल गया। यात्री सब से उतर कर अपने घर चला गया। घर जाकर पता लगा की आभूषण वाला बैग बस में ही रह गया। वह आभूषण वाला बैग ढूंढ़ते हुए बस स्टैंड पर पहुंचा। बस के परिचालक रामनिवास ने सोने के आभूषण वाल बैग वापस लौटा दिए। आभूषण लौटाकर रामनिवास ने ईमानदारी का परिचय दिया है।

गांव सिरसाढ़ निवासी रामनिवास हरियाणा रोडवेज में परिचालक है। वह रोहतक से गोहाना रूट पर चलता है। बुधवार शाम को रोहतक से गांव खानपुर कलां निवासी नीरज बस में बैठ लिया। नीरज गोहाना बस स्टैंड पर उतर गया। नीरज अपना बैग बस में ही छोड़ गया। घर जाने के बाद नीरज को बैग गुम होने का पता चला। वह वापस बस स्टैंड पहुंचा, वहां पर पता लगा कि रामनिवास बैग को अपने साथ सुरक्षित ले गया है। रामनिवास ने छानबीन कर बैग को वापस लौटा दिया। बैग में करीब दस ग्राम सोना था। रामनिवास ने कहा कि मेरा और हरियाणा रोडवेज के ईमान के सामने सोने-चांदी के आभूषण कुछ भी नहीं हैं।

Related posts

प्रशिक्षण के बाद छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए

Haryana Utsav

कौनसे थाने में रिश्ते टूटने से बचाए जाते हैं

Haryana Utsav

IAS Vivek Arya: 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी युवक-युवतियों की वोट बनाना सुनिश्चित करें

Haryana Utsav
error: Content is protected !!