February 11, 2026
Gohana

राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए 26 खिलाडियों का चयन

फोटो-हरियाणा बाक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष मेजर सतपाल सिंह सिंधु बाएं से चौथे खिलाडिय़ों के हैंड शेक करवाते हुए।

-जय बालाजी स्पोटर्स अकादमी में बाक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित

हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत 

गोहाना:  हरियाणा बाक्सिंग संघ द्वारा जींद रोड स्थित खंदराई मोड़ के निकट जय बालाजी स्पोर्ट अकादमी में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 26 लड़के व लड़कियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता की अध्यक्षता अकादमी संचालक जितेंद्र हुड्डा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रदेश अध्यक्ष सेवानिवृत मेजर सत्यपाल सिंह सिंधू पहुंचे।

JaiBalaJi Acadmy

उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों से शारीरिक और मानसिक बल मिलता है। अकादमी के मुख्य कोच नवीन हुड्डा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए लड़के व लड़कियों की ट्रायल प्रतियोगिता हुई है।

11 से 13 जुलाई को आयोजित प्रतियोगिता में करीब 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें 13 लड़के और 13 लड़कियों का चयन हुआ है। विभिन्न भार वर्ग में लड़कियों में गीतिका, तमन्ना, नीरु, नेहा, प्रीति, खुशी, मुस्कान, लाशु, स्नेहा, निधि, दीपिका ने पदक जीते। लड़कों में आशीष, रमन, अनमोल, आयुष, मितेश, वंशज, भिवानी से अभिमन्यु, हर्षित, तेजस, विशाल, आदित्य, देव, हिसार से अभिमन्यु ने पदक जीत कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई।
चयन कमेटी में अर्जुन अवार्डी राजकुमार शर्मा, अर्जुन अवार्डी जितेंद्र कुमार, अर्जुन अवार्डी मनोज कुमार, भीम अवार्डी दिलबाग सिंह मौजूद रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा पहुंचे। इस मौके पर युवा भाजपा नेता रोहित मलिक, अकादमी प्रधान अनिल मोर,अनिल मान, संदीप कादयान, मनजीत आदि मौजूद रहे।

Related posts

आहुलाना चीनी मिल सहित विभिन्न जगहों पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई।

Haryana Utsav

नए संसद भवन में महापुरुषों की फोटो लगे तो सबसे पहले महाराजा सूरजमल की लगे फोटो

Haryana Utsav

नो ड्यूज के बाद ही एसएलसी जारी करेंगे प्राइवेट स्कूल

Haryana Utsav
error: Content is protected !!