Gohana

सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र कुशल पौलेंड में निशाना लगाएगा

फोटो-बाएं से कुशल दलाल जीत का निशान बनाकर खुशी जाहीर करते हुए।
कुशल दलाल अंडर-17 में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए चयन

हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत

गोहाना: गुढा रोड स्थित सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र कुशल दलाल का अंडर 17 आयु वर्ग में विश्व पौलेंड तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए चेयन हुआ है। कुशल दलाल का चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। कुशाल अगस्त माह में पौलेंड के लिए रवाना होगा।

स्कूल के एमडी प्रदीप दलाल ने बातया कि कुशल का चयन यूथ एंड कैडेड विश्व आर्चरी (तीरंजादी) चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। 9 अगस्त 2021 को पौलेंड में विश्व आर्चरी चैंपियनशिप होगी। चैंपियनशिप की तैयारी के लिए कुशल भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के शिविर में अभ्यास करेंगे।

कुशल दलाल सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 12वीं कक्षा का छात्र है। स्कूल में खुशी का माहौल है। उनके पिता संदीप दलाल खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि कुशल बचपन से ही निशानेबाजी में रुचि रखता था। आज उसकी मेहनत के कारण वह देश के लिए खेलेगा।

Related posts

एसडीएम आशीष वशिष्ठ सहित 98 ने लगवाई वैक्सीन

Haryana Utsav

रैली निकाल कर दिया फसल अवशेष न जलाने का संदेश

Haryana Utsav

Gohana Vikas Raily:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोहाना को दी बड़ी सौगात

Haryana Utsav
error: Content is protected !!