Uncategorized

-अंकित बोहत ने पावर लिफ्टिंग में जीते दो स्वर्ण पदक, सम्मान समारोह आयोजित

स्वर्ण पदक विजेता अंकित बोहत को किया सम्मानित

हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत
गोहाना: राजस्थान में आयोजित एक दिवसीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गांव भैंसपान खुर्द के अंकित बोहत पुत्र जय भगवान ने दो स्वर्ण पदक जीते हैं। ग्रामीणों ने उनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह के दौरान अंकित बोहत को गोहाना बस स्टैंड से गांव भैंसवान खुर्द तक खुली जीप में बैठाकर डीजे के साथ स्वागत जुलूस निकाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह मलिक ने की।


पावर स्पोटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा राजस्थान की राजधानी जयपुर में 11 जुलाई को राष्ट्रीय स्तर की पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रतियोगिता में अंकित बोहत ने सिनीयर और जूनियन वर्ग में स्वर्ण पदक जीते हैं। दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

अंकित ने स्वर्ण पदक जीतकर अपना व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंकित बोहत अपने कोच प्रमोद के साथ राजस्थान में पहुंचे थे। अंकित गोहाना में सुभम जिम में कोच प्रमोद के निगरानी में अभ्यास करते हैं।

इस मौके पर अंबेडकर भवन समिति के अध्यक्ष अमित सबरवाल, जगमेंद्र, भाजपा नेता संजय बोहत, जगबीर, गौतम, विकास, पूर्व सरंपच रोहता भादड, कमल भादड, आदि मौजूद रहे।

Related posts

आहुलाना चीनी मिल के मरम्मत कार्य में तेजी लाए अधिकारी: उपायुक्त सुशील सारवान

Haryana Utsav

गौ सेवा दल ने बेसहारा गायों को रिफ्लेक्टर बैल्ट बांधी

Haryana Utsav

डा.राममेहर राठी जजपा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष बने

Haryana Utsav
error: Content is protected !!