September 21, 2026
Gohana

कथूरा पंचायत समिति  में महिलाओं के लिए 15 में से 7 वार्ड किये गये आरक्षित

-अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित तीन में से एक वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

-पिछड़ा वर्ग के लिए किये गये दो वार्ड आरक्षित, दोनों पर चुनाव लड़ सकेंगी महिलाएं

हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत

गोहाना, सोनीपत

कथूरा  पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों में से 07 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये हैं। साथ ही अनुसूचित जाति के लिए कुल तीन वार्ड आरक्षित किये गये हैं, जिनमें से एक वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया का आयोजन किया गया।

एसडीएम  प्रदीप कुमार ने हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन (संशोधन) नियम 2021 के नियम 5 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कथूरा पंचायत समिति के वार्डों को महिलाओं, अनुसूूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया है। हरियाणा सरकार विकास एवं पंचायत विभाग की अधिसूचना के अनुसार आरक्षण प्रक्रिया संपन्न करवाई गई है। साथ ही विभागीय महानिदेशक तथा उपायुक्त सोनीपत के निर्देशों की भी पूर्ण अनुपालना की गई है। उन्होंने कहा कि सामान्य जाति की महिलाओं तथा अनुसूचित जाति की महिलाओं और पिछड़ा वर्ग के वार्डों को मिलाकर कुल 07 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों में वार्ड नंबर-3, 5, 7, 8, 10, 13, और वार्ड-15 शामिल हैं।

एसडीएम  प्रदीप कुमार ने कहा कि पंचायत समिति कथूरा के कुल 15 वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किये गये हैं, जिनमें वार्ड नंबर- 1, 7 व वार्ड नंबर- 12 शामिल हैं। इनमें से वार्ड नंबर-07 को अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के लिए प्रत्येक वार्ड में उनकी जनसंख्या की प्रतिशतता की अधिकता को ध्यान में रखकर आरक्षित किया गया है।

एसडीएम  ने कहा कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डों को छोडक़र अन्य वार्डों में से पिछड़ा वर्ग (क) के लिए ड्रॉ ऑफ लॉट्स के द्वारा दो वार्ड आरक्षित किये गये हैं, जिनमें वार्ड नंबर-10 तथा वार्ड नंबर-13 शामिल हैं। पिछड़ा वर्ग (क) के दोनों ही वार्ड महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित किये गये हैं। इस प्रकार अनारक्षित वार्डों में वार्ड नंबर-2, 4, 6, 9, 11 और वार्ड नंबर-14 शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने आपत्ति एवं सुझाव भी आमंत्रित किये हैं, जिन्हें सरकार को प्रेषित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कौशल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

ग्रामीणों को मिलेगी लाल डोरे से मुक्ति, एसडीएम ने दिए निर्देश

Haryana Utsav

गोहाना निकाय चुनाव: चेयरमैन के लिए 18 और 23 वार्डों के लिए 103 प्रत्याशी मैदान

Haryana Utsav

कृषि बजट पर चर्चा करने को तैयार नहीं भाजपा- सांसद हरेंद्र मलिक

Haryana Utsav
error: Content is protected !!