HaryanaLatest NewsNational

कांग्रेस: एक परिवार से एक ही टिकट मिलेगा, गांधी परिवार को छूट

एक परिवार से एक ही टिकट मिलेगा लेकिन इस नियम में गांधी परिवार को छूट दी जाएगी।हरियाणा उत्सव

आने वाले चुनावों मे टिकट दिए जाने को लेकर कांग्रेस बड़े स्तर पर बदलाव करने की तैयारी मे है। एक परिवार से एक ही टिकट मिलेगा। उदयपुर में चिंतन शिविर में संगठन में बदलाव और राजनीतिक मामलों पर बने मंच पर इसकी सिफारिश है। कांग्रेस से राजस्थान प्रभारी महासचिव अजय माकन ने उदयपुर में मीडिया से बातचीत में कहा- हमारे पैनल में कहा की एक परिवार से एक टिकट के फार्मूला को लागू किया जाए। ये टिकट उसे दिया जाए, जिसने पांच साल काम किया है नए आने वालों नेताओं को टिकट नहीं दिया जाएगा लेकिन इस नियम में गांधी परिवार को छूट दी जाएगी। यह फार्मूला उन पर लागू नहीं होगा।

पार्टी में लगातार 5 साल के काम करने के बाद किसी को दूसरा पद नहीं दिया जाए। कम से कम 3 साल का कूलिंग पीरियड रहे। तीन साल के गैप के बाद ही आगे कोई पद दिया जाए। अगर किसी नेता का बेटा या दूसरा नेता टिकट लेना चाहता है तो उसे कम से कम पांच साल संगठन में काम करना होगा। कांग्रेस में 5 साल लगातार पद पर नहीं रहने का नियम से ज्यादा नेता बाहर हो जाएंगे। नेताओं के बेटों को भी पांच साल पार्टी में काम करने के बाद ही टिकट मिलेगा। माकन से पूछा कि गांधी परिवार पर ये प्रावधान लागू या नही उन्होने कहा कि ये बात गांधी परिवार पर लागु नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव संगठन चुनाव की प्रक्रिया से होगा। माकन ने कहा कि गांधी परिवार पर एक परिवार एक टिकट का प्रावधान लागू नहीं होगा। कांग्रेस ने एक परिवार-एक टिकट का फार्मूला लागू करने की सिफारिश की है, लेकिन बड़े सियासी परिवारों के लिए गली भी छोड़ दी है। 5 साल संगठन में काम करना पड़ेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस में बड़ी संख्या में पैराशूट उम्मीदवार उतारे जाते रहे हैं। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी ऐसा हो चुका है।।

Related posts

झुग्गी-झोंपडिय़ोंं से जरूरतमंद 34 बच्चों का आंकड़ा तैयार किया है, अब शिक्षा दिलाने का प्रयास

Haryana Utsav

वेब सीरीज के सीन को सच बता कर किया जा रहा वायरल

Haryana Utsav

लॉकडाउन में घरों में दुबके रहे नेता आज किसान हितेषी होने का ढोंग रच रहे हैं- अभय चौटाला

Haryana Utsav
error: Content is protected !!