GohanaHaryana

गोहाना बार एसो. के अध्यक्ष बने वेद प्रकाश शर्मा और भूपेंद्र मान उपाध्यक्ष

gohan bar
गोहाना बार एसो. के अध्यक्ष बने वेद प्रकाश शर्मा और भूपेंद्र मान उपाध्यक्ष

हरियाणा उत्सव,, गोहाना:

शुक्रवार को गोहाना बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ। जिसमें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव हुआ। जिसमें 72 मत लेकर वेद प्रकाश अध्यक्ष और भूपेंद्र मान को 143 मत के साथ उपाध्यक्ष चुना गया। सचिव और सहसचिव को सर्वसम्मति से चुना गया।

गोहाना बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अधिवक्ता दलेल सिंह को प्रोजाइडिंग ओफिसर नियुक्त किया गया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाई। अध्यक्ष पद के लिए चार और उपाध्यक्ष के लिए दो अधिवक्ताओं ने आवेदन किए थे। दोनों पदों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। जिसमें वेद प्रकाश शर्मा 72 मतों के साथ बार एसोसिएशन का अध्यक्ष और भूपेंद्र मान 143 मतों के साथ उपाध्यक्ष चुने गए। अधिवक्ता अजय लठवाल को सचिव और अधिवक्ता संजय शर्म को सर्वसम्मति से सहसचिव चुना गया। अध्यक्ष पद की दौड में रामलाल सिंगला 69 मतों के साथ दूसरे, प्रदीप पांचाल 66 मतों के साथ तीसर और 30 मतों के साथ राजीव चौपड़ा चौथे स्थान पर रहे।

Related posts

श्री नंदलाला गौशाला में वार्षिकोत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Haryana Utsav

गोहाना अस्पताल में बनेगा आक्सीजन प्लांट, -युद्ध स्तर पर होगा निर्माण कार्य

Haryana Utsav

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2020 लेवल-1, 2 व 3 का रिजल्ट घोषित

Haryana Utsav
error: Content is protected !!