Sonipat

छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में रुचि लेना चाहिए: कविता जैन

छात्रों कोपढ़ाई के साथ-साथ खेलों में रुचि लेना चाहिए: कविता जैन
हउ: सोनीपत

हरियाणा की पूर्व मंत्री कविता जैन ने क्वान-कीडो खिलाड़ी अनुराधा चांवरियां को राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर बधाई देते हुए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी अवश्य हिस्सा लेना चाहिए। इससे उन्हें कैरियर निर्माण के अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।
अनुराधा चांवरिया की उपलब्धि पर उनके सम्मान में गुरूवार का सिक्का कालोनी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री कविता जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। समारोह में अनुराधा व उनके कोच सन्नी चौधरी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, मुकेश बतरा, कैलाश कुमार, राकेश कुमार, आरके नागर, रमेश धनखड़, रामचंद्र फौजी, प्रवीन, रितेश चौहान, संदीप चौधरी, अंशु चौधरी, राजकुमार, अमित, कृष्ण, निकी आदि मौजूद थे।
पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि अनुराधा प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, जिन्होंने अन्य युवाओं के लिए खुद को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया है। युवाओं के लिए कैरियर निर्माण के रूप में खेलों का क्षेत्र बहुत बेहतरीन अवसर के रूप में विद्यमान है, जिसका पूर्ण लाभ खेल प्रतिभाओं को उठाना चाहिए। हरियाणा सरकार की अनुकरणीय एवं बेहतरीन खेल नीति ने युवाओं को खेलों की ओर तीव्र कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया है। पदक विजेताओं को सरकार नगद पुरस्कार व नौकरी प्रदान करती है।
पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि खेल-खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। सरकार इस दिशा में बढ़-चढकऱ प्रयास कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। ओलंपिक में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने सफल व उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। हर स्तर पर सोनीपत व प्रदेश के खिलाड़ी नाम कमा रहे हैं। पूरे विश्व में हमारे खिलाडिय़ों ने अपनी चमक बिखेरी है। खेलों के हब के रूप में प्रदेश की पहचान बनी है जिसमें सोनीपत का विशेष योगदान है। उन्होंने इस मौके पर अनुराधा को भी आश्वासन दिया कि उनको हर प्रकार की संभावित मदद देंगी, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा सकें।

Related posts

डीआईपीआरओ कार्यालय में सेवादार कृष्णा देवी हुई सेवानिवृत्त

Haryana Utsav

मंत्री कमलेश ढांडा ने कुंडली में टटोली नबज, दिया जीत का मंत्र

Haryana Utsav

गांव गढी ब्रहा्रमणान में पोषण पखवाड़ा शिविर आयोजित

Haryana Utsav
error: Content is protected !!