Gohana

जय बालाजी स्पोट्र्स अकादमी ने जीती राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता

फोटो-4- विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए आकादमी के संचालक जितेंद्र हुड्डा व अन्य।

-बाक्सरों ने 22 स्वर्ण पदक सहित 28 पदक जीते

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

गोहाना: जींद रोड पर खंदराई मोड़ स्थित जय बाला जी स्पोट्र्स अकादमी की टीम ने पानीपत के बापौली गांव में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता को अपने नाम किया है। अकादमी के बाक्सरों ने 22 स्वर्ण पदक सहित 28 पदक जीते हैं। प्रतियोगिता में अकादमी को 65 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार दिया गया। अकादमी को ओवरआल चैम्पियन घोषित किया गया।

अकादमी कोच नवीन हुड्डा ने बातया कि पानीपत में 19 से 21 नवंबर तक राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।  प्रतियोगिता में अकादमी के 30 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इनमें से 28 खिलाडिय़ों ने अपने मुक्के का दम मनवाते हुए पदक हासिल किए। अकादमी के 22 खिलाडिय़ों ने स्वर्ण और 3-3 खिलाडिय़ों ने रजत और कांस्य पदक प्राप्त किए। शानदार प्रदर्शन के लिए अकादमी को जहां 65 हजार रुपए का नकद पुरस्कार मिला। बाक्सर हर्ष सहरावत को बेस्ट बाक्सर का खिताब मिला। अकादमी के संस्थापक जितेन्द्र हुड्डा और अध्यक्ष अनिल मोर ने विजेता बाक्सरों को सम्मानित किया। इस मौके पर बलराम उद्देशीपुर, सोमवीर फोगाट, जीतू मलिक, डा. कुलदीप शर्मा, अमित सहरावत, विकास कुमार, मनजीत सहरावत आदि मौजूद रहे।

Related posts

Gohana: भावी पीढ़ी के लिए उपजाऊ नहीं बंजर भूमि बना रही पराली की आग: SDM

Haryana Utsav

चुनाव क्षेत्र से संबंधित सभी पोलिंग पार्टियों ने जमा करवाई ईवीएम

Haryana Utsav

यह बजट शक्तिशाली भारत का निर्माण में सहायक: जसबीर दोदवा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!