Gohana

शिविर में 196 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए

फोटो-राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के साथ अन्य एक दिव्यांग को बैट्री की ट्राइसाइकिल भेंट करते हुए।

शिविर में 196 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत
इंडियन आयल कारपोरेशन और एलिम्को, कानपुर के सहयोग से बुधवार को सोनीपत रेडक्रास ने पुरानी सब्जी मंडी स्थित सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में 196 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण नि:शुल्क वितरित किए गए। लाभार्थी दिव्यांगों का पहले ही पंजीकरण किया गया था। शिविर में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा मुख्य अतिथि और एसडीएम आशीष वशिष्ठ विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। संयुक्त रूप से अध्यक्षता मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण गोयल व रेडक्रास के सचिव गौरव रामकरण ने की।
राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि दिव्यांगों की हर तरह से सहायता करने के लिए सरकार ने विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रखी हैं। दिव्यांगों को निराश नहीं होना चाहिए। वे किसी भी दृष्टि से सामान्य नागरिकों से कम नहीं हैं। दिव्यांगों ने भारत को कई स्वर्ण पदक दिलाए हैं। दिव्यांगों ने  दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। शिविर में बैटरी चालित ट्राई साइकिल, व्हील चेयर सहित विभिन्न महंगे उपकरण और कृत्रिम अंग उन दिव्यांगों को मुहैया करवाए गए जिन का पंजीकरण करीब दो महीने पहले दिसंबर 2021 में मुख्य बाजार के सनातन धर्म मंदिर में किया गया था। तब लिए गए माप के हिसाब से स्पेशल उपकरण तैयार करवाए गए। कार्यक्रम का संयोजन मंदिर प्रबंधन की तरफ से ओडी शर्मा, वीरेंद्र जैन गुल्लू, गोविंद गोयल, राम निवास सैनी, अरुण सैनी और पाले राम धीमान ने किया। विशेष सहयोग नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. चक्रवर्ती शर्मा और रेडक्रास के डीटीओ संजय शर्मा का रहा। इस मौके पर पूर्व नगर पार्षद भानु प्रकाश शर्मा, नेता प्रवीण कश्यप, सुंदर कश्यप, प्राचार्य कृष्ण दुरेजा आदि मौजूद रहे।

Related posts

नप ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया

Haryana Utsav

आढ़तियों की समस्या को लेकर टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्य आयुक्त से मिले

Haryana Utsav

मान स्कूल के संस्थापक की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित

Haryana Utsav
error: Content is protected !!