GohanaHaryanaTop 10

लड़कों में अक्षित मोर व लड़कियों में आरजू ने श्रेष्ठ बोक्सर का किताब जीता

Boxing

लड़कों में अक्षित मोर व लड़कियों में आरजू ने श्रेष्ठ बोक्सर का किताब जीता

-जय बालाजी स्पोर्टस अकादमी के बोक्सरों ने 15 गोल्ड मैडल जीते
हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत

पंजाब के फाजिलका में आयोजित उत्तर भारत बोक्सिंग प्रतियोगिता में जींद रोड स्थित जय श्रीबाला जी स्पोर्टस अकादमी, गोहाना के अक्षित मोर और लड़कियों में आरजू ने श्रेष्ठ (बैस्ट) बोक्सर का किताब अपने नाम किया है। अकादमी पहुंचने पर अकादमी संचालक जितेंद्र हुड्डा ने सभी खिलाडिय़ों को सम्मानित किया।

अकादमी के मुख्य कोच नवीन हुड्डा ने बताया कि 6से 10 फरवरी तक पंजाब के फाजिलका में लड़के व लड़कों की उत्तर भारत बोक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें लड़कों के 30से32 किलोभार वर्ग में अक्षित मोर और लड़कियां में 52से54 किलोभार वर्ग में आरजू ने बेस्ट बोक्सर का किताब अपने नाम किया। इसके अलावा 15 खिलाडिय़ों ने स्वर्ण, चार ने कांस्य और तीन खिलाडिय़ों ने ब्रांज पदक प्राप्त किए हैं। अकादमी संचालक ने सभी खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सोमबीर, मनजीत सहरावत, कुलदीप खासा, जीतू मलिक, मेहर सिंह, तेजबीर, अशोक आदि मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया 14 शस्त्र लाईसैंस सेवाओं एवं 6 अस्त्र-शस्त्र प्रशिक्षण केन्द्रों का शुभारंभ

Haryana Utsav

सरकार ने जमीनों की रजिस्ट्री और ट्रांसफर डीड पर लगाई रोक

Haryana Utsav

Medical: खानपुर कलां मेडिकल कालेज में COPD के प्रति लोगों को किया जागरूक

Haryana Utsav
error: Content is protected !!