Gohana

जय बालाजी स्पोर्ट्स अकादमी के तीन खिलाडिय़ों का सेना में चयन

फोटो-विजेता खिलाडियों को सम्मानित करते हुए कोच नवीन हुड्डा।
अक्षित मोर, हर्ष सहरावत, हार्दिक व प्रियांशु का खेल कोट से सेना में चयन हुआ

हरियाणा उत्सव: गोहाना

खंदराई मोड़ के निकट जय बालाजी स्पोर्ट्स अकादमी के चार खिलाडिय़ों का खेल कोटे से सेना में चयन हुआ। अकादमी के बाक्सिंग कोच नवीन हुड्डा ने बताया कि सेना द्वारा 15 से 18 अप्रैल तक महाराष्ट्र में स्पोट्र्स कोटे से खिलाडिय़ों का चयन करने के लिए ट्रायल आयोजित किया गया।

अकादमी के खिलाड़ी गांव खानपुर खुर्द के अक्षित मोर ने 33 से 35 किलो, गांव न्यात के हर्ष सहरावत ने 35 से 37 किलो भारवर्ग और गांव उद्देशीपुर के हार्दिक ने 70 किलो से अधिक भारवर्ग और गांव खानपुर खुर्द के प्रियांशु ने 40 से 43 किलो भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। चारों खिलाडिय़ों की आयु 14 साल से कम है। हुड्डा ने बताया कि इन खिलाडिय़ों का सेना में स्पोर्ट्स कोटे से चयन हो गया है।

अकादमी के प्रधान अनिल मोर, संस्थापक जितेंद्र हुड्डा, कोच नवीन हुड्डा, कोच विकास कुमार, सोमबीर फोगाट, मनजीत, तेजवीर कालू, मेहर सिंह, बिल्लू मान, बलराम उदयपुर, अमित सनसनवाल, बृजेश, पप्पू कुंडू आदि ने खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

डेंगू में प्लेटलेट्स घटने पर घबराएं नहीं चिकित्सक की सलाह ले-डा. आलोक

Haryana Utsav

समाजसेवी बलजीत दांगी ने बुजुर्गों को बांटे गर्म कम्बल

Haryana Utsav

आरोप: बिना जांच पूरी किए सेवानिवृत्त अधिकारियों को पेंशन लाभ देने की तैयारी में विश्वविद्यालय

Haryana Utsav
error: Content is protected !!