GohanaHaryana

टिकट पक्की करने के जोड-तोड में जुटे संभावित प्रत्याशी

बरोदा उपचुनाव-

टिकट पक्की करने के जोड-तोड में जुटे संभावित प्रत्याशी

-भाजपा नेता ने बरोदा विधानसभा से ठोकी दावेदारी

हरियाणा उत्सव, गोहाना

बरोदा उपचुनाव जैसे-जैस नजदीक आ रहा है, सभी राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता व मौजूदा सरकार के मंत्री हल्के में दौरे कर अपनी-अपनी जनहितेशी योजनाएं जनता के सामने रख रहे हैं। वहीं सभी राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशी अपनी-अपनी टिकट पक्की करने के जोड-तोड में लगे हुए हैं। कुछ संभावित प्रत्याशी टिकट के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं। इसी बीच भाजपा नेता भूपेंद्र मोर ने अपने पैतृक गांव बरोदा में महापंचायत का आयोजन कर अपनी दावेदारी ठोकी।


पंचायत में मौजूद विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने भूपेंद्र मोर को आशीर्वाद दिया। विजय, संजीव मोर, जयपाल सांगवान, मा. वजीर सिंह, दलबीर सिंह सांगवान, बलजीत बरोदा गढी आदि ने कहा कि भूपेंद्र मोर के साथ खडें हैं। जहां पर जैसी भी जिम्मेदारी देंगे, भाई के कंधे-से कंधा मिलाकर इनका साथ देंगे। महापंचपायत में गांव आहुलाना, बुटाना, गंगाणा, मिर्जापुर खेडी, बरोदा गढ़ी आदि गांव के ग्रामीण पहुंचे। भूपेंद्र मोर ने कहा कि अगर भाजपा पार्टी उन्हें मौका देती है तो वह गांव व पडोसी गांव के ग्रामीणों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। बरोदा की सीट को जीत कर पार्टी व ग्रामीणों की झोली में डालेगा। बरोदा हल्के को विकास कार्यों में नंबर वन बनाने का वादा किया।

Related posts

भारत की पहली अंतरिक्ष महिला यात्री थी कल्पना चावला

Haryana Utsav

सोनीपत जिले की सभी सीटों को जीतकर सीएम की झोली में डालेंगे: जसबीर दोदवा

Haryana Utsav

जाट आरक्षण संघर्ष समिति कहां मनाएगी छोटूराम का जन्मदिवस

Haryana Utsav
error: Content is protected !!