Gohana

दंपति चिकित्सक की बेटी सौम्या ने नीट की परीक्षा पास की

फोटो-1- नीट की परीक्षा पास करने पर बेटी सौम्या को बधाई देते हुए डा. प्रवीन गोयल व डा. राज गोयल।

-सौम्या ने दिन में आराम और रात को पढ़ाई कर नीट परीक्षा पास की

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

गोहाना: गोहाना के दंपति चिकित्सक की बेटी सौम्या ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की परीक्षा 658 अंक से पास की है। नीट की परीक्षा पास करने पर माता डा. राज गोयल व पिता डा. प्रवीन गोयल ने सौम्या को बधाई दी। सौम्या ने पहले ही प्रयास में परीक्षा को पास किया है।

डा. प्रवीन गोयल ने बताया कि दो नवंबर को (नीट) की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है। परिणाम में सौम्या ने 658 अंक प्राप्त किए हैं। सौम्या ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 में बाल भारती विद्या पीठ स्कूल से 12वीं कक्षा पास की है। सौम्या के माता-पिता संजीवनी नाम से अस्पताल चलाते हैं। सौम्या ने बताया कि वह दिन के समय आराम करती थी और रात के समय नीट परीक्षा की तैयारी करती थी। रात को पढ़ाई करते समय माता डा. राज गोयल उनके लिए चाय का प्रबंध करती थी और रात भर उन्हें सहयोग करती थी। सौम्या ने कहा कि मेरी कामयाबी का श्रेय उनके माता-पिता को जाता है। नीट की तैयारी के लिए दोनों का सहयोग रहा है।

Related posts

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

Haryana Utsav

Education: ग्लोबल एजुकेटर आइकॉन बनी डॉक्टर सरिता मलिक

Haryana Utsav

जॉब सिक्योरिटी को लेकर सीएम से मिलेंगे हुकटा सदस्य

Haryana Utsav
error: Content is protected !!