Gohana

दिन में गर्मी, शाम को तेज हवा के साथ बारिश, गर्मी से मिली राहत

फोटो- जींद रोड स्थित आरओबी पर बारिश में अपने गतव्य तक जाती हुई महिलाएं। फोटो-By Preety

-दिन में उच्चतम तापमान 39 और न्यूनतम 28 डिग्री रहा।

हरियाणा उत्सव, बीएस वाल्मीकन

गोहाना: मौसम का मिजाज शाम को बदला और तेज हवा के साथ बारिश हुई। करीब पांच मिनट तक बारिश हुई। इसके बाद बादल कुछ हट गए, लेकिन ठंडी हवा चलती रही। बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

शनिवार सुबह मौसम साफ था, लेकिन सुबह से ही सूर्य देव के तेवर तेज थे। दिन चढऩे के साथ सूर्य की तपिश बढ़ती चली गई। तपिश के साथ उमस भी काफी ज्यादा थी। उमस भरी गर्मी से लोग पसीने-पसीने हो रहे थे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल जल का सहारा ले रहे थे।

दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तेज हवाएं चली और कुछ देर बाद तेज हवा के साथ बारिश भी शुरू हो गई। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली वहीं किसानों को भी फायदा हुआ। पांच मिनट बाद बारिश बंद हो गई और बादल छट गए। हल्की धूप भी निकल गई लेकिन हवा चलती रही।

Related posts

*कोनसी ग्राम पंचायत आरक्षित और अनारक्षित हैं*

Haryana Utsav

कृषि कानूनों के खिलाफ 26 को करेंंगे दिल्ली का घेराव-चढूनी

Haryana Utsav

सामाजिक संस्था व राजनीतिक लोगों ने बलिदान दिवस मनाया

Haryana Utsav
error: Content is protected !!