Chandigarh

नवोदय विद्यालय में एडमिशन को 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

ऑनलाइन करें आवेदन, 10 फरवरी को होगी परीक्षा
हरियाणा उत्सव, चंडीगढ (भंवर सिंह)
चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की 11वीं क्लास में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। इच्छुक उम्मीदवार जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर 25, पंचकूला के गांव मौली और मोहाली के चंडीगढ़- रोपड़ हाईवे पर एक-एक जवाहर नवोदय स्कूल है।
जो छात्र दसवीं की पढ़ाई ग्रामीण क्षेत्र से कर रहे हैं, उन्हें ग्रामीण छात्र की कैटेगरी में रखा जाएगा और उनके लिए अलग से रिजर्वेशन होगा। अगर किसी छात्र ने अपनी दसवीं की पढ़ाई के दौरान एक भी दिन शहरी क्षेत्र के स्कूल में पढ़ाई की है, तो उसे इस कोटे का लाभ नहीं मिलेगा। आरक्षित और अनारक्षित ग्रुपों के अभ्यर्थियों के लिए उम्र की सीमा एक जैसी रखी गई है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का जन्म 1 जून 2007 से लेकर 31 जुलाई 2009 के बीच में हुआ होना चाहिए। प्रवेश में आरक्षण भारत सरकार और नवोदय स्कूल समिति के नियमानुसार दिया जाएगा। विद्यार्थि उसी जिले का होना जरूरी जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए संस्थान की तरफ से शर्त रखी गई है कि जो छात्र दाखिला लेना चाहता है, वह छात्र उसी जिले से शिक्षा सत्र 2023 -2024 में दसवीं का छात्र होना चाहिए। अगर दसवीं कक्षा पास करने में साल का गैप है, तो वह छात्र आवेदन नहीं कर सकता है।

Related posts

भाजपा व कांग्रेस ने बरोदा उपचुनाव में क्या तैयारी की?

Haryana Utsav

छात्राएं अगली कक्षा में समय पर ले सकेंगी एडमिशन -डॉ ज्ञान मेहरा

Haryana Utsav

डीआईजी ओपी नरवाल बने रोलर स्केट बास्केटबाल महासंघ के मुख्य संरक्षक

Haryana Utsav
error: Content is protected !!