ChandigarhHaryana

24 घंटे में जमीन की रजिस्ट्री की कॉपी उपभोक्ता की ईमेल पर होगी।

24 घंटे में जमीन की रजिस्ट्री की कॉपी उपभोक्ता की ईमेल पर होगी।

-राज्स्व विभाग में बदलाव जमीन रजिस्ट्री प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी

हरियाणा उत्सव,  चंडीगढ़
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि राज्य के राजस्व विभाग को आधुनिक बनाया जा रहा है। इसके तहत व्यापक बदलावों के लिए विभिन्न श्रेणियों में कुछ दिनों के लिए जमीन लेनदेन की रजिस्ट्री के काम को रोका गया है। प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस प्रक्रिया में 3 व्यापक सुधार होने जा रहे हैं। बदलाव के बाद 24 घंटे में उपभोक्ता की ईमेल पर रजिस्ट्री की कॉपी होगी।
-उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अब सौ रुपए से ऊपर के सभी स्टांप अब ई-स्टाम्प माध्यम से दिए जाएंगे जो ऑनलाइन ही प्राप्त किए जा सकेंगे। इसके साथ ही सभी तरह की लेनदेन की सैम्पल डीड्स यानी नमूना कॉपी अब विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
इस फॉर्म को डाउनलोड कर आम व्यक्ति इसमें अपनी जानकारी भरकर जमा करवा सकेंगे, जिससे उन्हें किसी एजेंट पर निर्भर होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक अनूठे प्रयोग के तहत राज्य में अब रजिस्ट्री होने के 24 घंटे के भीतर रजिस्ट्री की डिजिटल कॉपी उपभोक्ता की ईमेल पर भेजी जाएगी और साथ ही रजिस्ट्री की हार्डकॉपी बाई-पोस्ट उपभोक्ता को भेजी जागएी।
-प्रदेश में रोके गए रजिस्ट्री के काम के बारे में बारे में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों की डीड पहले ही रजिस्टर हो चुकी है, उन्हें अगले एक सप्ताह में दोबारा अप्वाइंटमेंट देकर उनकी रजिस्ट्री की जाएगी। जो रजिस्ट्री हाल ही में हुई हैं, उन्हें रजिस्ट्रार यानी जिला उपायुक्त के माध्यम से वेरिफाई करवाकर 15 दिनों में पूरा किया जाएगा।

Related posts

विमुक्त समुदाय उत्थान के लिए संकल्पबद्ध रही है मनोहर सरकार

Haryana Utsav

बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई

Haryana Utsav

किसानों के बाद व्यापारी भी करेंगे भारत बंद और चक्का जाम, जानिए क्या है असली वजह

Haryana Utsav
error: Content is protected !!