NationalPanjab

मोगा के गांव रोडे मे बलविंदर सिंह अपनी कुछ मांगों को लेकर पिछले 6 दिनों से बैठा मोबाइल टावर पर

मोगा के गांव रोडे मे बलविंदर सिंह अपनी कुछ मांगों को लेकर पिछले 6 दिनों से बैठा मोबाइल टावर पर

हरियाणा उत्सव; पंजाब

पंजाब के जिला मोगा का गांव रोडे इन दिनों सुर्खियों में है. दरअसल जिले के गांव कोकरी फूला सिंह का बलविंदर सिंह अपनी कुछ मांगों को लेकर पिछले 6 दिनों से रोड्डे गांव में स्थित रिलायंस कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ा हुआ है. हालांकि खबर मिलने के बाद से ही जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है व् इस बात को यकीनी बनाए हुए है कि इस आदमी के जान को किसी तरह का नुकसान ना पहुंचे। गांव में जहाँ फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस दिन रात मौजूद है, वहीँ बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी चौबीसों घंटे तैनात है.
डीएसपी बाघापुराना शमशेर सिंह शेरगिल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति की मांगें देश के प्रधानमंत्री से है. और इसकी ये मांगें पहले से विचाराधीन भी हैं. DSP शेरगिल ने बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से भी एक पत्र जारी कर उक्त व्यक्ति के तरीके को गलत बताया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति के इस तरीके से इलाका वासियों पर भी खासकर बच्चों पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है. जिसके चलते उन्होंने अपील की कि उक्त बलविंदर सिंह जल्द से जल्द टावर से नीचे उतर कर आए.

Related posts

दिल्ली में लू का कहर: तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान

Haryana Utsav

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने सार्वजनिक आपातकालिक घोषणा,आर्थिक संकट से मचा हाहाकार

Haryana Utsav

झुग्गी-झोंपडिय़ोंं से जरूरतमंद 34 बच्चों का आंकड़ा तैयार किया है, अब शिक्षा दिलाने का प्रयास

Haryana Utsav
error: Content is protected !!